पुरानी रंजिश में भाई-भाभी ने बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

झालावाड़। हैवानियत का इतना क्रूर चेहरा शायद आपने कभी नहीं देखा होगा। अधमरी हालत में पड़े इस शख्स को इतनी बेरहमी से पीटा गया है कि उसे होश तक नहीं है। उसे ना केवल बेरहमी से मारा गया बल्कि उसके गुप्तांगों में मिर्च डाली गई और उसे जबरन पेशाब भी पिलाया गया।

Brother-in-law brutally beaten up in old enmity, video going viral on social media

हैरानी की बात ये है कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना में महिलाएं भी शामिल थी। यह वायरल वीडियो राजस्थान के झालावाड़ जिले का है, जहां घाटोली थाना इलाके के नीमखेड़ा गांव में एक शख्स को उसके भाई और भाभी ने मिलकर इतनी बेरहमी से पीटा कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के आचलपुर में पहने वाले दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में दिसंबर महीने में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में एक दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था। दो दिन पहले छोटे भाई शिवसिंह ने बड़े भाई अमरलाल को मध्य प्रदेश से किडनैप किया। झालावाड़ के नीमखेड़ा गांव ले आया और फिर उसे इतनी बेरहमी से यातनाएं दी गई।

हैवानियत की सारी हदें पार करने के बाद भाई और भाभी ने उसे मरा हुआ समझकर घर के बाहर चबुतरे पर फेंक दिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद देर रात पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी शिव सिंह और उसकी पत्नी कम्बली बाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+