7 फेरों से पहले अचानक खुली दूल्हों की पोल, दुल्हन बहनें बोलीं-'वापस ले जाओ बारात, नहीं करनी शादी'

Bharatpur News in Hindi, भरतपुर। राजस्थान में दो दुल्हन बहनों ने एनवक्त पर शादी से इनकार कर दिया और दूल्हों को 7 फेरे लेने से पहले ही बैरंग लौटा दिया। एक बारगी तो माजरा किसी के समझ ही नहीं आया। फिर पता चला कि एनवक्त पर दूल्हों की पोल खुलने की वजह से दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हैं।

Bride sisters Refused to Marriage on Wedding day in Rupwas Bharatpur

( Rajasthan Bride Groom ) मामला राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाने के गांव सूपा का नगला में का है। यहां पर रविवार को दो दुल्हनों ने दूल्हों की योग्यता पर सवाल उठाते हुए बारात को बैरंग लौटा दिया। दुल्हनों का आरोप है कि उनको धोखे में रखकर शादी की जा रही थी। दोनों दूल्हों को सरकारी नौकरी में और पढ़ा लिखा होने की बात बताई गई थी लेकिन आज सुबह जब फेरे होने थे तो दुल्हन पक्ष को इस बात का पता चल गया और उन्होंने शादी से इनकार करते हुए बारात को वापस लौटा दिया।

Bride sisters Refused to Marriage on Wedding day in Rupwas Bharatpur

दोनों दूल्हों का आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी के जेवरात की मांग। इस मामले में पुलिस दोनों दूल्हों को पुलिस थाने ले आई और दुल्हन पक्ष के लोगों से समझाइश की कोशिश की। लेकिन दोनों दुल्हनों ने शादी से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, धौलपुर के बसेड़ी पंचायत समिति के गांव गुलावली के रहने वाले रोशन जाटव के दोनों पुत्र दिलीप व आकाश की रूपवास के सूपा के नगला के रहने वाले महावीर भंडारी की दो पुत्री कमलेश और विमलेश के साथ शादी तय हुई। जिसकी बारात शनिवार देर शाम सूपा का नगला पहुंची।

बारात की घुड़चढ़ी के बाद सुबह जब फेरे होने थे उसी समय वर और वधु पक्ष में विवाद हो गया। दुल्हनों ने शादी से इनकार करते हुए बारात को बैरंग ही लौटा दिया। वधू पक्ष का आरोप है कि उनको धोखे में रखकर शादी की जा रही थी। दोनों दूल्हों को सरकारी नौकरी में और पढा लिखा होने की बात बताई गई थी।लेकिन जब फेरे होने थे तो दुल्हन पक्ष को इस बात का पता चल गया और उन्होंने शादी से इनकार करते हुए बारात को वापस लौटा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+