घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे को ब्याहने पहुंची दुल्हन, लोग देखते रह गए अनूठी बारात
karauli News, करौली। अब तक तो यही होता आया है कि शादी में दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन से सात फेरे लेने के लिए उसके घर पहुंचता है। कई जगहों पर इन दिनों बेटियों को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी भी निकाली जाने लगी है, मगर यह मामला अनूठा है, क्योंकि इसमें दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे को ब्याहने पहुंची।

राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम में शुक्रवार दोपहर दुल्हन दिव्या जोशी की यह अनूठी बारात लोग देखते रह गए। जानकारी के अनुसार टोडाभीम कस्बे स्थित राजाजी के गढ़ निवासी उमा शंकर श्रीमाली के बेटे की शादी थी। इसमें दुल्हन ने पुरानी परम्पराओं को तोड़ते हुए घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची और सात फेरे लिए।
बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं
दुल्हा व दुल्हन ने बताया कि उनकी नजर बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है। यह बात हमारे परिजन भी बखूबी जानते हैं। इसलिए हमारी शादी में यह किया गया था कि बारात लेकर दुल्हे के जाने की बजाय दुल्हन बारात लेकर आएगी और दूल्हे के साथ सात फेरे लगी।












Click it and Unblock the Notifications