फेरों से पहले प्रेमी के साथ भागी दुल्‍हन, दूल्‍हे का 6 दिन से ससुराल में धरना, बोला-'दुल्‍हन लेकर ही जाऊंगा'

शादी में एनवक्‍त पर प्रेमी के साथ दुल्‍हन के भाग जाने का मामला राजस्‍थान के पाली जिले के गांव सैणा का है।

 Pali rajasthan

घर में मंगलगीत गाए जा रहे थे। दहलीज पर बारात पहुंच चुकी थी। घर का कोना-कोना खुशियों से सरोबार था। सात फेरों की तैयारी चल रही थी। तभी पता चला कि दुल्‍हन प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद बीते छह दिन से दूल्‍हे ने ससुराल में पड़ाव डाल रखा है और इस जिद पर अड़ा है कि वो अपने घर दुल्‍हन लेकर ही जाएगा।

जानकारी के अनुसार राजस्‍थान के पाली जिले के सैणा गांव के सकाराम की बेटी की शादी थी। सुबह बारात सिरोही जिले के मणादार गांव से श्रवण कुमार पहुंचा। बारात को भोजन करवाए जाने तक सब कुछ ठीक था। सात फेरों के समय पता चला कि दुल्‍हन अपने कमरे में नहीं है।

दुल्‍हन के पिता ने नाना पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। इधर, दूल्‍हा और दो दर्जन से अधिक बाराती दुल्‍हन के घर ही रुक गए। ये लोग बीते छह दिन से दुल्‍हन के घर पर पड़ाव डाले हुए। शेष बाराती उसी दिन सिरोही लौट गए थे।

बताया जा रहा है कि दुल्‍हन ने सात फेरों से पहले उल्‍टी व बाथरूम जाने का बहाना करके कमरे से बाहर निकली थी और फिर घर के दूसरे दरवाजे से भाग गई। अब दूल्‍हा इस जिद पर अड़ा है कि वो दुल्‍हन लेकर ही अपने घर जाएगा। वरना ससुराल में ही बैठकर उसका इंतजार करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+