Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bride Entry on Bullet : 7 फेरों से पहले बिंदौली में दूल्‍हे के साथ दुल्‍हन भी घोड़ी पर नजर आई

बारां जिले में छबड़ा के चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी शिक्षक गोविंद जांगिड़ के चार बेटियां हैं। बेटा नहीं है। इन्‍होंने बेटा बेटी में कभी कोई फर्क नहीं समझा।

Bride Entry on Bullet

Bride Entry on Bullet Baran Rajasthan : हर कोई शख्‍स अपनी शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। अक्‍सर शादियों से जुड़ी तस्‍वीरें व वीडियो वायरल होते हैं। दूल्‍हा और दुल्‍हन की ग्रांड एंट्री तो उन्‍हें सुर्खियों में ला देती है। ऐसा ही कुछ राजस्‍थान के बारां जिले के छबड़ा कस्‍बे में हुआ है। यहां पर सात फेरों के लिए दुल्‍हन बुलेट पर सवार होकर एंट्री मारी है। इससे पहले दूल्‍हा और दुल्‍हन घोड़ी पर बैठे नजर आए थे। काला चश्‍मा लगाए दुल्‍हन जब बुलेट पर सवार होकर पहुंची तो मेहमान देखते रह गए।

जानकारी के अनुसार बारां जिले में छबड़ा के चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी शिक्षक गोविंद जांगिड़ के चार बेटियां हैं। बेटा नहीं है। इन्‍होंने बेटा बेटी में कभी कोई फर्क नहीं समझा। बेटियों को खूब पढ़ा लिखाकर काबिल बनाया। दो दिन पहले गोविंद जांगिड़ की बेटी कामेक्षा की शादी छबड़ा के ही धननगर निवासी कामेक्षा कई मायनों में यादगार रही। पहले तो कामेक्षा को उसके दूल्‍हे की तरह घोड़ी पर बैठाया गया। दूल्‍हा दुल्‍हन को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौली निकाली गई, जिसमें दोनों के ही परिजन जमकर नाचे।

dulhan baran

फिर शादी में स्‍टेज पर पहुंचने की बारी आई तो दुल्‍हन ने शानदार एंट्री मारी। दुल्‍हन कामेक्षा काला चश्‍मा लगाकर बुलेट पर सवार होकर आई। दूल्‍हे के गले में वरमाला डालने के लिए दुल्हन की इस धमाकेदार एंट्री से मेहमान हैरान रह गए। वहां मौजूद मेहमानों ने दुल्हन के इस रूप के जमकर फोटो लिए और वीडियो बनाए, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+