टॉयलेट जाने के बहाने से फरार हुई दुल्हन, 13 दिन तक सिर पर पगड़ी बांधे रहा दूल्हा, जानें क्यों?

एक अजीबोगरीब शादी में दुल्हन शादी के दिन ही फरार हो गई तो दूल्हा भी जिद पर अड़ गया कि शादी करके ही मानेगा। इसके बाद सिर पर पगड़ी पहने दूल्हा 13 दिनों तक ऐसे ही रहा।

Bride elopes on marriage day

Rajasthan weird marriage: राजस्थान की एक शादी की इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। कारण ये कि शादी के लिए दूल्हा 13 दिनों तक सिर पर पगड़ी पहने रहा। इसकी वजह उसकी दुल्हन को वापस लाने की जिद थी।

शादी के दिन रफ्फूचक्कर हुई दुल्हन
एक अजीबोगरीब मामले में शादी के दिन ही दुल्हन तबीयत खराब का बहाना कर घर से किसी और के साथ रफ्फूचक्कर हो गई। ऐसे में दूल्हा बेचारा सिर पर पगड़ी पहने अपनी दुल्हनिया का इंतजार करता रहा।

तबीयत खराब का किया बहाना
मामला है राजस्थान के पाली के सैणा गांव का, जहां सकाराम की बेटी मनीषा की शादी सिरोही जिले के मणादर गांव निवासी श्रवण कुमार के साथ तय हुई। बारात 3 मई को एकदम तय समय पर आ पहुंची। पूजा-पाठ हुआ। सारे रीति रिवाज संपन्न हुए लेकिन जब बारी फेरों की आई तो दुल्हन ने तबीयत खराब का बहाना बना दिया और वहां से उठ खड़ी हुई।

15 दिनों तक पगड़ी पहने रहा दूल्हा
जब दुल्हन किसी को नहीं दिखी तो परिजन बोले कि वो टॉयलेट गई है। लेकिन दुल्हन तो किसी और के साथ फरार हो चुकी थी। हैरानी की बात है कि दुल्हन जिसके साथ फरार हुई, वो उसके मामा के बेटे शिवलाल का बेटा भरतकुमार है। वहीं, ये सब जानने के बाद दूल्हा हार नहीं माना और अपनी दुल्हनिया का यूं ही पगड़ी पहने 15 दिनों इंतजार करता रहा।

15 मई को हुई शादी
जब दुल्हन के फरार होने की बात सबको पता चली तो होश ही उड़ गए। दूल्हे को जब ये बताया गया तो वो जिद पर अड़ गया कि शादी करके ही मानेगा। इसके बाद दुल्हन की खोजबीन शुरू हुई। तब जाकर दुल्हन गुजरात में मिली। इसके बाद लड़का लड़की को वापस ले आया और 15 मई को दोनों की शादी कराई गई। अब ये खबर सुर्खियों में है और आग की तरह हर ओर फैली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+