Dulhan Kidnap Rajasthan : 7 फेरों से पहले दुल्हन का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, बैरंग लौटा दूल्हा

दौसा। डोली तैयार थीा। दुल्हन के हाथों में मेहंदी भी सजी हुई थी। बारात आ चुकी थी। दुल्हन भी तैयार होने जा रही थी। इसी बीच ऐसी वारदात हुई जिससे शादी के रंग में भंग पड़ गया। खुशी की शहनाई की गूंज अचानक बन्द हो गई। हंसते-नाचते चेहरे अचानक गम्भीर हो गए। सूचना मिली थी कि दुल्हन का किडनैप हो गया। शादी में मौजूद लोग दुल्हन की तलाश में दौड़ पड़े।

 लालसोट थाने में केस दर्ज हुआ

लालसोट थाने में केस दर्ज हुआ

पुलिस को भी सूचना दी गई। शादी का निर्धारित समय निकल गया। दुल्हन नही मिली। इसके बाद राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाने में केस दर्ज हुआ। दुल्हन का किडनैप हुए तीन दिन बीत गए, लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। दौसा के लालसोट थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि यह घटना राजस्थान के दौसा जिले के चांदसेन गांव की है। जहां बाबूलाल महावर की पुत्री चंदा महावर की शादी 25 नवंबर को तय की गई थी।

ब्यूटी पार्लर ले जाया गया था

ब्यूटी पार्लर ले जाया गया था

बारात के आने से पहले दुल्हन को तैयार करने के लिए ब्यूटी पार्लर ले जाया गया था, लेकिन बीच रास्ते में चांदसेन गांव का ही लोकेश गुर्जर और उसका मित्र बाइक पर आया और दुल्हन के साथ मौजूद उसकी भाभियों के धक्का मारकर दुल्हन को बाइक पर बैठाकर ले गया। दुल्हन का किडनैप होने के कारण वहां मौजूद दो भाभियों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों, रिश्तेदारों और पुलिस में किडनैप हुई दुल्हन की तलाश की, लेकिन शादी के निर्धारित समय तक दुल्हन नहीं मिली और आखिरकार बारात बैरंग लौट गई।

पुलिस लापता हुई दुल्हन की तलाश कर रही

पुलिस लापता हुई दुल्हन की तलाश कर रही

बेटी की शादी में भंग पड़ने के बाद दुल्हन का पिता लालसोट थाने में पहुंचे और आरोपी लोकेश गुर्जर व उसके मित्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पिछले 3 दिनों से लालसोट थाना पुलिस लापता हुई दुल्हन की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक दुल्हन का कोई सुराग तक नहीं लगा है।

सीकर दुल्हन अपहरण केस

सीकर दुल्हन अपहरण केस

आपको बता दें की प्रदेश में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि दुल्हन का किडनैप हुआ हो। पिछले वर्ष भी सीकर और उदयपुर में दुल्हनों का अपहरण हुआ था, जो खूब सुर्खियों में रहा था। ऐसे में इस बार एक बार फिर दुल्हन का किडनैप होने से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+