Video:पूर्व प्रेमी को भुला नहीं पा रही थी प्रेमिका, नए प्रेमी ने आधी रात को दी यह खौफनाक सजा
प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ के सालमगढ़ थाना इलाके में 22 साल की एक युवती का शव मिलने के आठ दिन बाद चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। फिर वह शव को घास ढककर फरार हो गया था। पुलिस पकड़ में आने के बाद आरोपी प्रेमी ने हत्या की वजह बेवफाई बताया।

4 फरवरी को दर्ज करवाई गुमशुदगी
सालमगढ़ थानाधिकारी केशुलाल खटीक ने बताया कि गांव मानपुरा कला निवासी रामचंद्र मीणा ने 4 फरवरी को रिपोर्ट देकर बताया कि रात को उसकी 22 वर्षीय बेटी कलावती अचानक घर से गायब हो गई। उसकी रिश्तेदारी व जान-पहचान वालों के यहां तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा।

घर से पांच सौ मीटर दूर मिला शव
फिर दोपहर को बरकी चराने वाले ने रामचंद्र के घर से करीब पांच सौ मीटर दूर जंगल में एक युवती का पड़ा होने की जानकारी दी। शव घास से ढका हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कलावती के रूप में करवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

रायपुर के जंगल से पकड़ा गया प्रेमी
इसके बाद एसपी पूजा अवाना ने साइबर सेल प्रभारी फैलीराम मीणा व सालमगढ़ थानाधिकारी केशुलाल खटीक की टीम गठित की। जांच में पता चला कि आखिरी बार कलावती की मोबाइल से 23 वर्षीय नानूराम मीणा से बातचीत हुई थी। पुलिस ने नानूराम मीणा के घर दबिश दी तो पता चला कि वह तीन फरवरी की रात से फरार चल रहा है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर उसे 12 फरवरी को रायपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

रात को मिलने बुलाया
पुलिस पूछताछ में नानूराम ने बताया कि कलावती और उसके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने तीन फरवरी की रात को कलावती को घर के पीछे मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान वह उसे जंगल की तरफ ले गया। वहां कलावती के पूर्व प्रेमी की बात पता चलने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तब नानूराम ने गला दबाकर उसकी हत्या कर डाली। फिर शव घास के नीचे छिपाकर भाग गया।












Click it and Unblock the Notifications