Rajasthan : श्रीगंगानगर के विजयनगर में सरकारी स्कूल के पास नाले में मिला तोप का गोला
श्रीगंगानगर जिला भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित है। जिले में विजयनगर सीमावर्ती इलाकों में से एक है। संभवतया तोपा का यह गोला सेना का है।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित श्रीगंगानगर जिले में सरकारी स्कूल के पास तोप का गोला मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर में सरकारी स्कूल के पास नगर पालिका के कर्मचारी नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर तोप का गोला मिला है।
Recommended Video

Rajasthan: Jodhpur Suryanagari Express के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, जानें अपडेट | वनइंडिया हिंदी *News
तोप का गोला मिलने के कारण आस पास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर विजयनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित करवाया। बता दें कि श्रीगंगानगर जिला भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित है। जिले में विजयनगर सीमावर्ती इलाकों में से एक है। संभवतया तोपा का यह गोला सेना का है।












Click it and Unblock the Notifications