Rajasthan chunav result 2024: पाली से भाजपा के पी.पी. चौधरी ने लगाई जीत की हैट्रिक, फिर किया यूं पलटवार

Rajasthan lok sabha chunav result: राजस्थान में लोकसभा चुनावों की आज मतगणना पूरी हो गई। प्रदेश की कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत की हैट्रिक लगाई और इस जीत में कांग्रेस के धुरंधरों को जोरदार पटखनी भी दी।

राजस्थान के पाली लोकसभा सीट पर भी भाजपा पीपी चौधरी ने तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई। कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल को 2 लाख 45 हजार 351 मतों से करारी शिकस्त दी।

bjps-pp-choudhary-scored-a-hat-trick-of-victory-in-pali-lok-sabha-seat-then-retaliated-like-this

पाली लोकसभा सीट पर भाजपा के पीपी चौधरी ने हैट्रिक लगाकर लगातार तीसरी बार इस सीट को भाजपा की झोली में डाल दिया है।

पीपी चौधरी ने 2 लाख 45 हजार 351 मतों से जीत हासिल कर कांग्रेस की संगीता बेनीवाल को पराजित किया है। इन चुनावों में पी पी चौधरी को 7 लाख 57 हजार 389 मत मिले जबकि संगीता बेनीवाल को 5 लाख 12 हजार 038 मत मिले हैं।

चुनाव की रणभेरी बजने के बाद पाली लोकसभा सीट पर काबिज होने के लिए भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा पूरा दमखम लगाया गया था, परंतु जीत का सेहरा भाजपा के सिर पर चढ़ा है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर मंगलवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में मतगणना निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। मतगणना को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर विधानसभावार संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की गई आवश्यक तैयारियों को जांचा।

मंगलवार को हुई मतगणना में भाजपा के पीपी चौधरी 2 लाख 45 हजार 351 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पीपी चौधरी को 7 लाख 57 हजार 389 मत प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस की संगीता बेनिवाल को 5 लाख 12 हजार 38 मत, महेन्द्र रेगर को 11101, जीवाराम राणा को 8347, बस्तीराम को 1586 मत मिले।

आनन्द कुमार परिहार को 1335, केसाराम को 1345, दीपक बामणिया को 1288, भीयाराम को 1345, मुकेश सैनी को 2523, लालसिंह देवासी को 19002, श्रवणराम देवासी को 5593, हुकमसिंह को 17097 मत मिले तथा 13853 मत नोटा को मिले।

जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी पीपी चौधरी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+