Rajashtan News: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पदभार ग्रहण के बाद किया यह पहला काम

Rajasthan Bjp News: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन अमर जवानों के साथ महापुरूषों को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा की भाजपा पार्टी नहीं परिवार है। भाजपा में सबका साथ, सबका विकास की नीति के साथ कार्य किया जाता है।

प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि श्रद्धेय स्व. भैरोंसिंह शेखावत भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजधानी में देव दर्शन कर महापुरूषों की प्रतिमाओं, शहीद स्मारक और भाजपा के मजबूत स्तंभ स्व. भैरोंसिंह शेखावत को याद किया और उनके समाधि स्थल पर जाकर पुष्पाजंलि अर्पित की।

bjps-newly-appointed-state-president-madan-rathod-did-this-first-thing-after-taking-charge

राठौड़ ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद जहां शनिवार को देव दर्शन किए, वहीं आज रविवार को जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया और पुष्पचक्र अर्पित किए।

इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों का कर्ज कोई भी चुका नहीं सकता। देश के अमर जवानों पर हम सभी को गर्व है।

सेना के जवानों की तरह हम सभी देश के सिपाई है। हमें तन, मन और धन के साथ देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। भाजपा में सबका साथ और सबका विकास के भाव के साथ कार्य किया जाता है। संगठन के लिए कांटों पर चलकर भी कार्य करना पडे़ तो किया जाएगा। भाजपा पार्टी होने के साथ परिवार भी है और परिवार में सबको साथ लेकर कार्य किया जाएगा, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शहीदों को नमन करने के बाद संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर याद किया और डॉ भीमराव अंबेडकर सर्किल पर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद राठौड़ गांधी सर्किल पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि राष्ट्रपिता के जीवन से सत्य, अहिंसा, सदभावना और शांति के लिए प्रेरणा मिलती है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल भी गए और फुले जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा के मजबूत स्तंभ श्रद्धेय स्व. भैरोंसिंह शेखावत को याद करते हुए उन्हें नमन किया। राठौड़ विद्याधर नगर स्थित स्व. भैरोंसिंह शेखावत की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान राठौड़ ने कहा कि स्व. भैरोंसिंह शेखावत जी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजस्थान की राजनीति में ''बाबोसा'' के नाम से प्रसिद्ध और जनसंघ के समय से शुरुआत कर पार्टी को सर्वाेच्च स्थान पर पहुंचाने वाले स्व. भैरोंसिंह शेखावत विराट व्यक्तित्व के धनी थे।

शेखावत पार्टी के लिए एक ऐसे प्रेरणा स्त्रोत हैं, जिनसे आज भी कार्यकर्ताओं और आमजन को प्रेरणा मिलती है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+