'सांवली दुल्हन पर लगे मेकअप' जैसा है राजस्थान सरकार का बजट: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

जयपुर, 23 फरवरी। राजस्थान की विधानसभा में आज (बुधवार) पूरे दिन बजट का शोर रहा। बजट 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता के लिए कई लाभकारी योजनाओं की घोषणा की। इस बीच विपक्ष ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के बजट को गहरे रंग वाली दुल्हन पर लगा मेकअप बताया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक सतीश पूनिया ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कि सरकार ने हालांकि कई घोषणाएं की हैं, लेकिन उसे पूरा करने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं।

BJP state president Satish Punia said Rajasthan government budget is like makeup on dusky bride

बीजेपी ने राजस्थान सरकार के बजट को सांवली चमड़ी वाली दुल्हन के समान बताया है जिसे गोरा दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर ले जाया जाता है। सतीश पूनिया ने लोकलुभावन बजट को लेकर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा, 'राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया बजट एक सांवली दुल्हन की तरह है, जिसे मेकअप करवाने के लिए ब्यूटी पार्लर ले जाया जा रहा है, ताकि वह गोरा दिखे।' विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा, 'सरकार ने आज एक के बाद एक वादे किए हैं। लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि उन वादों को पूरा करने के लिए पैसा कहां है। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि राज्य सरकार द्वारा बजट में किए गए सभी वादों को पूरा नहीं किया जा सकता है।'

यह भी पढ़ें: राजस्थान बजट: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सीएम ने किया पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का ऐलान

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान के किसी नेता ने महिलाओं से जोड़कर ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले राजस्थान कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा कैमरे में यह कहते हुए कैद हुए थे कि उनके निर्वाचन क्षेत्र की सड़कें 'कैटरीना कैफ के गाल' जैसी होनी चाहिए। इस टिप्पणी से ट्विटर पर भारी आक्रोश फैल गया था, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनकी अनुचित टिप्पणियों के लिए ट्रोल किया और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से प्रतिक्रिया की मांग की, जो अपने चुनाव अभियानों में महिलाओं के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में बात करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+