Rajasthan Assembly By-election: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का झुंझुनूं में मास्टर प्लान तैयार, जानिए
Rajasthan News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज झुंझुनू जिले के दौरे पर रहे । इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरा।
झुंझुनूं विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है और इस सीट पर भाजपा की साख दांव पर है। ऐसे में अब विधानसभा उपचुनावों की तारीख से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जीत को लेकर कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते है।
आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी झुंझुनूं पहुंच भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मंथन किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास किया था, लेकिन अब जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है।
देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो इसके लिए विधानसभा उप चुनाव में जनता भाजपा को अपना स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद देगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश सरकार के बजट की तारीफ करते हुए कहा कि विकसित राजस्थान की आधारशीला रखने वाला बजट है जिसकी प्रदेश की जनता और भाजपा के जनप्रतिनिधि ही नहीं विपक्ष के लोग भी कर रहें है तारीफ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट से प्रदेश के विकास को चार चांद लगेंगे। बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा सहित हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के काम को समाहित किया है ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने जिला कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक बैठकें कर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया और पदाधिकारियों के साथ विधानसभा उप चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रत्येक जिले में मंडलों और शक्ति केन्द्र सहित विभिन्न संगठनात्क बैठकें होनी है। जिनमें पुराने कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की योजना सहित अनेक विषयों पर चर्चा होगी। आगामी दिनों में पार्टी ने जो कार्यक्रम तक किए है उन्हें लेकर रचना बनी है, व्यापक रूप से उन कार्यक्रमों को करने का निर्णय लिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में सबसे बड़ा अंतर यह है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चुनाव जीतने के बाद लगातार सरकार के कामों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए सेतू का काम करती है।
कांग्रेस सिर्फ चुनाव के समय ही जनता के बीच जाती है, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कोरोना काल के समय सबने देखा कि सरकार होटलों में बैठी रही जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन को सुविधाएं पहुंचाई, सेवा कार्य किए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बजट से प्रदेश के विकास को चार चांद लगेंगे, इसमें गांव, गरीब, किसान युवा सहित हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के काम को समाहित किया है। वर्तमान समय में देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो इसके लिए विधानसभा उप चुनाव में जनता भाजपा को अपना स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद देगी।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications