भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसंख्या और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कांग्रेस पर यूं साधा निशाना
Rajasthan News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने नागौर में आज जिले की संगठनात्मक बैठक कर भाजपा पदाधिकारियों से संवाद कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की है।
सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मात्र छह महीनों में अनेक कल्याणकारी कदम उठाए है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के बाद प्रत्येक जिले में मंडलों और शक्ति केन्द्र सहित विभिन्न संगठनात्क बैठकें होनी है।
बैठक में पुराने कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की योजना सहित अनेक विषयों पर चर्चा होगी। आने वाले समय में विधानसभा उप चुनाव है, इसी महीने गुरू पूर्णिमा, कारगिल विजय दिवस और मन की बात जैसे कार्यक्रम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा एक होकर कई प्रकार के भ्रम फैलाए गए और देश दुनिया के कई लोगों द्वारा वित्त पोषण किया गया है।
लेकिन देश की जनता ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व को चुना। देश में 62 साल पहले पं. नेहरू लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने थे लेकिन उस समय विपक्ष नहीं के बराबर था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा होगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भी तमाम दावों और अटकलों के बाद भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। उप चुनाव में भी अच्छे परिणाम आएंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज देश और प्रदेश की बढ़ती हुई आबादी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बढ़ती हुई पोपूलेशन को लेकर कुछ तो इंतजाम करना पड़ेंगे। चाहे नौकरी में हो, सरकारी सुविधाओं में हो। सबकों लाभ मिलना चाहिए ऐसा नहीं हो कि एक के तो 12 बच्चे है दूसरे के 2 बच्चे हो। इसलिए हर परिवार को सुविधाएं मिलना चाहिए।
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी सीपी जोशी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या पूरे पांच साल ही राजस्थान सहित देश में आचार संहिता लगी रहेगी क्या। एक बार चुनाव हो, चाहे पंचायतराज हो या फिर नगर निकाय हो।
पहले परम्परा रही की पंचायतराज में सरपंच और जिला परिषद के चुनाव एक दिन छोड़कर होते थे। पंचायतराज और नगर निकाय को कमजोर करने का काम हमेशा कांग्रेस राज में हुआ ।
जब जब भाजपा सत्ता में आई तब तब पंचायतराज और नगर निकाय मजबूत हुआ है। जनप्रतिनिधियों को अधिकार देने का काम हुआ, महिलाओं को अधिकार देने का काम हुआ। लेकिन कांग्रेस ने ग्राम स्वराज की परिकल्पना को अलग अलग करने का काम किया।
जिला बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व सांसद प्रभारी नारायण पंचारिया, किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी, नागौर सम्भाग प्रभारी पुखराज पहाड़िया सहित भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications