Rajasthan News: कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीना के बचाव में सीपी जोशी ने सम्भाला मोर्चा, जानिए क्या है बड़ी वजह ?
Rajasthan News: राजस्थान में लोकसभा चुनावों में भाजपा के मिशन 25 के क्लीन स्वीप पर जिस तरह के कांग्रेस ने पानी फेरा है उसके बाद अब भाजपा के कई नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे है।
दौसा लोकसभा सीट पर तो मंत्री किरोड़ीलाल मीना ने जो अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाई उस पर मिली करारी हार के बाद डॉक्टर किरोड़ी मन और मस्तिष्क से इतने आहत नजर आ रहे है कि अब उन्होने दफ्तर तक जाना छोड़ दिया है।

4 जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद जो मैसेज उन्होने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा उससे तो यहीं लगता है कि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने अपने इस्तीफे की पेशकश आलाकमान को कर दी है।
हालांकि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने तो अपने इस्तीफे को लेकर अब तक यह बयान किसी को दिया कि वो इस्तीफ दे रहे या इस दिन देंगे। लेकिन मीडिया की ओर से उठाए जा रहे सवाल और प्रसारित की जा रही खबरों को लेकर आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बचाव करते नजर आए।
मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना के बचाव में उतरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद सीपी जोशी आज मीडिया पर अपने ही अंदाज में कटाक्ष करते हुए नजर आए और यहां तक कहा कि आखिर मीडिया मंत्री मीना के पिछे क्यों पड़ा है ?
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मीडिया उनके क्यों पीछे पड़ा है, किरोड़ीलाल मीणा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनसे बैठकर बातचीत करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी मुख्यालय पर शुरू हुई जनसुनवाई में मंत्रियों की अनुपस्थिति को लेकर कहा कि अभी सिर्फ पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से जनसुनवाई शुरू की गई है।
पहले से ही स्पष्ट था कि अभी सिर्फ पार्टी के पदाधिकारी ही जनसुनवाई करेंगे और रही बात मंत्रियों की तो जल्द मंत्री भी इसमें शामिल होंगे।
भाजपा नेताओं की माने तो लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान ने पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी शीर्ष नेतृत्व को निराश किया है। जहां एक ओर भाजपा मिशन 25 के लक्ष्य को लेकर चल रही थी, वहीं दूसरी ओर पार्टी को मात्र 14 सीटों पर संतुष्ट होना पड़ा।
अब बीजेपी में परिणाओं पर रिपोर्ट तैयार हो रही है। इस बीच पहली बार लोकसभा चुनाव में राजस्थान की परफॉर्मेंस को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया।
सीपी जोशी ने माना कि कई कुछ निर्णय ऐसे होते हैं जिनका परिणाम अनुकूल नहीं आता, लेकिन जो भी हुआ उसका आकलन होगा और समीक्षा भी होगी। इस दौरान जोशी इंद्रेश कुमार और किरोड़ीलाल मीणा को लेकर पूछे गए सवालों पर जवाब देने से बचते नजर आए।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सबसे पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया, इसके लिए उनको बधाई और शुभकामना।
इसके साथ, पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में राजस्थान से चार सांसदों को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया, उसके लिए भी प्रधानमंत्री का आभार।
जहां तक सीटों का सवाल है निश्चित रूप से कई बार हर निर्णय, हर काम और हर फैसले अपने अनुकूल नहीं होते, जो हुआ है, उनका आकलन भी होगा, समीक्षा भी और उसके बाद जो सारी चीजें सामने आएंगी, उसी के आधार पर आगे के निर्णय और जवाबदेही तय होगी।












Click it and Unblock the Notifications