राहुल-प्रियंका गांधी पर राज्यवर्धन राठौड़ का निशाना, कहा- आपके सिवाय देश का हर नागरिक इस लड़ाई में शामिल
नई दिल्ली, अप्रैल 21: कोरोना की दूसरी लहर के बीच केंद्र सरकार की मुस्तैदी पर सवाल खड़े करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पलटवार किया है। राठौड़ ने अपने बयान में कहा कि गांधी परिवार देसी प्रोडक्ट को प्रमोट नहीं करता है। इसके साथ ही जहां पूरा देश इस जंग में साथ खड़ा है, वहां गांधी परिवार राजनीति कर रहा है।

Recommended Video
दरअसल, देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की तरफ से मोदी सरकार की रणनीतियों पर सवालियां निशान लगाया जा रहा है। ऐसे में उनपर पलटवार करते हुए सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अनुरोध है कि ऐसे समय में ऐसी टिप्पणी न दें। आप प्राइवेट कंपनियों को दोषी ठहरा रहे हैं, वे इस लड़ाई में शामिल हैं। देश का हर नागरिक इस लड़ाई में शामिल है सिवाय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उनका परिवार और उनके चलते कांग्रेस। नेहरू-गांधी परिवार के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उस वक्त राजनीतिक टिप्पणी कर रहे हैं, जब पूरा देश कोरोना संकट से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्होंने कोरोना का टीका लगावाया अगर हां तो क्या दूसरों का समर्थन किया? कांग्रेस के एक भी नेता ने टीके को बढ़ावा नहीं दिया।
इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन, बेड और दवा की कमी बनी हुई है। शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है, लेकिन बाजार बंद कर रखे हैं। गहलोत सरकार ने कोरोना के खिलाफ यह कैसी तैयारी की है, जरा उसके बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications