राजस्थान: बीजेपी MLA का विवादित बयान, कहा-'गो तस्करी करोगे तो मरोगे ही'
अलवर। अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले रामगढ़ के बीजेपी एमएलए ज्ञान देव आहूजा इस बार फिर विवादों में हैं। बीजेपी एमएलए ज्ञान देव आहूजा ने गो तस्करों को लेकर एक भड़काऊ बयान दिया है। विधायक ज्ञान देव आहूजा ने शनिवार को अलवर में कथित गौ तस्कर की गिरफ्तारी पर कहा कि, मेरा तो सीधा-सीधा कहना है कि गौ तस्करी और गौकशी करोगे तो यूं ही मरोगे।

गौरतलब है कि एक दिन पहले अलवर के खिलोरा ग्राम पंचायत के यादव नगर गांव में कुछ लोगों ने गो तस्करों का वाहन पकड़ा। जिसके बाद इसमें से कई गोवंशों को मुक्त करवाया गया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक कथित तस्कर को पकड़ लिया और जमकर पीटा। बाद में पिटाई से गंभीर रुप से घायल हुए युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल युवक की पहचान जाकिर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि जाकिर अपने तीन साथियों के साथ अलवर के बानसूर क्षेत्र से गाय लेकर हरियाणा जा रहा था। उसके अन्य साथी फरार हो गए।
भाजपा विधायक ने कहा कि, 'कुछ लोग ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिस कारण यह पलट गया और आरोपी को चोट आई। अब वो कह रहा है कि ग्रामीणों ने उसे पीटा है। मैंने एसएचओ से घटना की जानकारी ली है। लोगों ने उसे नहीं पीटा। ट्रक पलटने से उसे चोट आई हैं। खबर के मुताबिक, रामगढ़ पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजीत सिंह ने बताया, 'गो-तस्करों ने 3 राउंड फायर किए लेकिन पुलिस गांववालों की मदद से उन्हें पकड़ने में कामयाब रही।'
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications