भाजपा विधायक ने कहा- जनता के लिए नहीं खुलेगा हवाई अड्डा तो पीएम का भी प्लेन नहीं उतरने देंगे

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के विधायक भवानी राजवत अपने बड़बोलेपन और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कोटा में पीएम का प्लेन नहीं उतरने देंगे।

कोटा। राजस्थान के कोटा में जनता के लिए हवाई अड्डे का प्रयोग कई सालों से बंद हैं। हर बार कोई ना कोई नई रिपोर्ट या बैठक में जनता के लिए दावे किए जाते रहे हैं। इसी मुद्दे पर जब राज्य में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक भवानी सिंह राजवत ने भी सोमवार को कुछ ऐसा कहा, जो विवाद खड़ा कर सकता है।

भाजपा विधायक ने कहा- जनता के लिए नहीं खुलेगा हवाई अड्डा तो पीएम का भी प्लेन नहीं उतरने देंगे

पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करने कोटा आए भवानी ने कहा कि ' अब ये तय कर लो, मैं तो इस बात का पक्षधर हूं कि नेता तो आते हैं, हवाई अड्डे पर उतर जाते हैं। उनको लगता है कि कोटा में हवाई सेवा है। लेकिन कोटा का पुराना हवाई अड्डा जनता का नहीं, केवल नेताओं का है। इसलिए हम तय कर रहे हैं कि कोई वीआईपी जहाज कोटा में नहीं उतरेगा। चाहे देश के प्रधानमंत्री का जहाज भी आए तो कोटा के हवाई अड्डे पर नहीं उतरेगा। उनको एहसास होना चाहिए कि कोटा कोटा में हवाई सेवा नहीं है।'

बता दें कि भवानी पहलेअपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 19 फरवरी पुलिस की गर्दन मरोड़ने की धमकी दी थी। गौरतलब है कि एयर ट्रैफिक और कई अन्य कारणों के चलते कोटा में जनता के लिए हवाई सेवा 1994 से ही बंद है।

वीडियो-

ये भी पढ़ें: अटारी सीमा पर लहराया देश का सबसे ऊंचा झंडा, लाहौर से भी देगा दिखाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+