कौन है वो लड़की, जिसके प्यार में पागल BJP नेता ने पत्नी की हत्या की? अब जेल में उतरेगा इश्क का भूत!
Who Is BJP Leader Rohit Saini Killed Wife: राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया। BJP मंडल महामंत्री रोहित सैनी ने अपनी प्रेमिका रितु सैनी के साथ मिलकर पत्नी संजू सैनी की निर्मम हत्या की साजिश रची।
पुलिस ने इस मामले में रितु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रोहित पहले ही हिरासत में है। प्रेमिका के प्यार में पागल रोहित ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक कदम उठाया, जिसका खुलासा अब पुलिस की तफ्तीश में हुआ है।

Who Is Ritu Saini: कौन है रितु सैनी, जिसके प्रेम में रचा खूनी खेल
पुलिस की जांच में सामने आया कि रोहित और रितु पिछले दो साल से प्रेम-संबंध में थे। रितु बार-बार रोहित पर संजू को रास्ते से हटाने का दबाव डाल रही थी। इस साजिश के तहत दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। हालांकि, हत्या के वक्त रितु घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी, लेकिन उसकी भूमिका साजिश रचने में अहम थी। पुलिस ने रितु को गिरफ्तार कर लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
10 अगस्त को दिनदहाड़े हुआ खौफनाक हत्याकांड
10 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे, किशनगढ़ के सिलोरा में रोहित और उनकी पत्नी संजू भाई को राखी बांधने जा रहे थे। तभी कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट का नाटक रचते हुए संजू की गला रेतकर हत्या कर दी। इस हमले में रोहित को भी चोटें आईं, लेकिन पुलिस को शुरू से ही उसकी भूमिका पर शक था।
अस्पताल में पूछताछ, टूटी रोहित की चुप्पी
घटना के बाद रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में रोहित के बयानों में विरोधाभास दिखा, लेकिन सख्ती करने पर उसने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि रोहित पर शक के आधार पर गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपना गुनाह स्वीकार किया।
पुलिस की कार्रवाई तेज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया है और अब अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मामले ने न केवल किशनगढ़, बल्कि पूरे राजस्थान में सनसनी फैला दी है। एक BJP नेता का अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर इतना जघन्य अपराध करना कई सवाल खड़े कर रहा है।
कब-कहां कैसे?
- कब हुआ: 10 अगस्त 2025, दोपहर 2 बजे
- कहां: किशनगढ़, अजमेर (राजस्थान)
- कौन शामिल: BJP नेता रोहित सैनी, प्रेमिका रितु सैनी
- मृतका कौन: संजू सैनी (रोहित की पत्नी)
पुलिस अब इस मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। रोहित और रितु की प्रेम कहानी अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है, लेकिन इस हत्याकांड ने समाज में कई सवाल छोड़ दिए हैं। क्या प्रेम का जुनून इंसान को इतना अंधा कर सकता है? इस सवाल का जवाब तो जांच के बाद ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल किशनगढ़ का यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर सारंगपुर में खूनी खेल, पैतृक जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की












Click it and Unblock the Notifications