राजस्‍थान में BJP नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्‍या, बाइक-गाड़ी में सवार होकर आए बदमाश

भरतपुर, 5 सितम्‍बर। राजस्‍थान के भरतपुर में बदमाशों ने रविवार रात को गोली मारकर भाजपा नेता की हत्‍या कर दी। मृतक की शिनाख्त बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता कृपाल सिंह जघीना के रूप में हुई। ये भरतपुर भाजपा सांसद रंजीता कोली के नजदीकी माने जाते थे। रंजीता कोली पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। वारदात के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पूरे जिले में विशेष नाकाबंदी करवाई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

bharatpur BJP leader

कृपाल सिंह जघीना की हत्‍या की सूचना पर भरतपुर सांसद रंजीता कोली और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। भरतपुर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या का कारण कोई पुरानी रंजिश है। हालांकि वास्‍तविक स्थिति विस्तृत जांच में सामने आ सकेगी। पुलिस ने भाजपा नेता कृपाल सिंह का शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार कृपाल सिंह जघीना पूर्व में बीजेपी किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता रहने के अलावा वर्तमान में वे रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य थे। कृपाल सिंह देर रात अपनी कार से घर जा रहे थे। करीब 10.45 बजे जघीना गेट के पास उनकी कार को बाइक और गाड़ी में सवार होकर आए 1 दर्जन से अधिक बदमाशों ने चारों तरफ से घेर लिया। उसके बाद हमलावरों ने कृपाल सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई। उसमें से 6-7 गोलियां कृपाल सिंह को लगी। इससे कृपाल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+