अशोक गहलोत कहते थे कुर्सी नहीं छोड़ती...राजस्थान में कांग्रेस की हार पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया कटाक्ष
Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल कर कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंका है। भाजपा जहां अपनी जीत का जश्न मना रही है वहीं कांग्रेस राजस्थान समेत तीन राज्यों में शिक्स्त के बाद अपने हार के कारण तलाश रही है।

राजस्थान में कांग्रेस की हार के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बड़े कारण माने जा रहे हैं, क्योंकि 2018 में सत्ता में आने के बाद सचिन पायलट को साइड लाइन करने के कारण कांग्रेस के अंदरखाने में जमकर गुटबाजी थी। कांग्रेस की हार के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में कांग्रेस को हराने के बाद कहा
''सीएम अशोक गहलोत ने कई बार कहा कि वह सीएम की कुर्सी छोड़ना चाहते हैं लेकिन कुर्सी नहीं छोड़ती. मुझे लगता है कि राजस्थान की जनता ने उनकी दिली इच्छा पूरी कर दी है...''
बता दें तीनों राज्याें में जो भाजपा को जीत मिली है उसमें पीएम मोदी मैजिक ही चला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा
तीन राज्यों में भाजपा की जीत कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के लिए भी बहुत बड़ा सबक है। उन्होंने कहा कि मैं हवा-हवाई घोषणाएं मतदाता पसंद नहीं करता। इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी। जनता में बीजेपी का भरोसा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। मैं भविष्यवाणियों से दूर रहा, पर मेरी बात सच हुई। देश के युवाओं में बीजेपी के प्रति भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
#WATCH | Jaipur: Union Minister and BJP leader Gajendra Singh Shekhawat says, "CM Ashok Gehlot said multiple times that he wants to leave the CM's chair but the chair doesn't leave him. I feel the people of Rajasthan have fulfilled his heart's desire..." pic.twitter.com/meG5vHuOtC
— ANI (@ANI) December 3, 2023












Click it and Unblock the Notifications