Rajasthan News: कांग्रेस के गढ़ को भाजपा किसान मोर्चा करेगा फतेह ...बनाई यह रणनीति !

Jaipur News: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के गढ़ को फतेह करने के लिए राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा ने आज रणनीति तैयार कर ली । प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आज मंथन किया गया ।

प्रदेश की 21 लोकसभा क्षेत्रों में एक बार फिर किसान मोर्चा लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन करेगा।

bjp-kisan-morcha-will-organize-farmer-worker-conference-regarding-mission-hattrick-in-rajasthan

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में भाजपा किसान मोर्चा की ''प्रदेश कार्यसमिति की बैठक'' भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री, जिला मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहें।

जिसमें मुख्य वक्ता मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मोर्चा प्रदेश प्रभारी रामनरेश तिवारी ने मोर्चा के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मोर्चा प्रदेश प्रभारी रामनरेश तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के तहत भाजपा किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता के साथ अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में कार्य करना है।

आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए मोर्चो के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। अब 05 अप्रैल तक शेष रहीं 21 लोकसभा क्षेत्रों में लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन करना तय किया, 4 लोकसभाओं में यह सम्मेलन हो चुका है।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. बलराम दून ने राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के ओर से किसान मोर्चो द्वारा आयोजित किये जाने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इसके लिए मोर्चो की ओर से नियुक्त लोकसभा प्रभारी व सम्बन्धित जिलों के जिलाध्यक्षों को कार्ययोजना बनाकर उसकी क्रियान्विती के लिए कहा।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुये उन्हें बधाई दी। साथ कहा कि भाजपा संगठन व मोर्चा के जिस भी व्यक्ति को दायित्व सौंपा जाता है उसे पूरी मेहनत व लगन से कार्य करने की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि अब हर पदाधिकारी को आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी सिद्धत के साथ मतदाताओं के बीच में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाना होगा।

बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. बलराम दून ने किया एवं बैठक के अंत में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत ने सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरदीचंद चौधरी, सत्येन्द्र सिंह पथेना, दुर्गा हटवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, संजय धाकड़, प्रदेश मंत्री चिराग चौधरी, रामनिवास मण्डा, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ढ़ाका, सोशल मीडिया प्रभारी गुरजन्ट सिंह धालीवाल सहित अशोक पारीक, सूर्यप्रकाश शर्मा, डॉ. राजासाध वैष्णव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+