Rajasthan: भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह ने भरा नामांकन, जीत को लेकर क्या है सियासी समीकरण ?
Rajya Sabha Election Rajasthan News: राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रवनीत सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्री और विधायक मौजूद रहे है।
राजस्थान की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि कांग्रेस ने अपना बहुमत कम होने के चलते कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।
कांग्रेस के उम्मीदवार नहीं उतरने पर बिट्टू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। बिट्टू के नामांकन दाखिल करने से पहले विधानसभा में हां पक्ष लॉबी में बैठक हुई, जिसमे राज्यसभा उम्मीवार रवनीत सिंह बिट्टू, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मंदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल शाहित मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।

बिट्टू के नामांकन के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायक प्रस्तावक और अनुमोदक बने।
Recommended Video
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी किया था। जिसमें आज नामांकन आखिरी तारीख़ के दिन बीजेपी के उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है।
अब 27 अगस्त को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। हालांकि कांग्रेस की ओर से राज्यसभा उम्मीवार नहीं उतारने की स्थिति में इसी दिन बीजेपी प्रत्याशी की जीत की घोषणा सम्भव है।
आपकों बता दें कि राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं, इनमें से 5 कांग्रेस के पास और 4 भाजपा के पास है। एक सीट खाली हुई थी और इसी पर चुनाव होना है।
यह सीट भी भाजपा के खाते में जाती है तो दोनों पार्टियों के पास 5-5 सीट हो जाएंगी। इस चुनाव के बाद सीधे जून 2026 में दो सीटें खाली होंगी, इसमें एक सीट कांग्रेस और एक भाजपा के खाते में चली जाएगी।
राजस्थान से मौजूद राज्यसभा सांसदों को देखें तो बीजेपी से राजेंद्र गहलोत, घनश्याम तिवाड़ी, चुन्नीलाल गरासिया, मदन राठौड़ है। वहीं कांग्रेस के सोनिया गांधी, नीरज डांगी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद कुमार राज्यसभा सांसद है।












Click it and Unblock the Notifications