Lok Sabha Election: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में ज्योति की चेतावनी, आंख उठाई तो सोट मारकर कर दूंगी हालत खराब
Lok Sabha Election: राजस्थान में नेताओं की जुबानी जंग अब सड़क पर आ गई है। सियासत का गढ़ नागौर में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने बिना नाम लिए हनुमान बेनीवाल को चेतावनी दी है कि कार्यकर्ता पर आंख उठाई तो सोट मारकर हालत खराब कर दूंगी।
नेताजी के सोट पड़ेंगे.... pic.twitter.com/yT3wx4uLul
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) April 15, 2024
हनुमान बेनीवाल के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने चुनौती देते हुए कहा कि नेताजी मेरे कार्यकर्ता के सामने आंख उठाई तो सोट मार मार कर कर हालत खराब कर दूंगी।

इंडी गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा हनुमान बेनीवाल पर जबरदस्त हमलावर हो गई है।
आज बेनीवाल के गढ़ खींवसर में ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल पर इतना तीखा हमला बोला कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।
दरअसल ज्योति मिर्धा ने अपने भाषण में हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने भय का वातावरण फैला रखा है। वो कहते हैं कि राज किसी का हो काम मेरे कहने से होंगे।
मैं नेताजी को खुली चुनौती दे रही हूं कि बिना भाजपा नेताओ-कार्यकर्ताओं की इच्छा के लट्टू भी जल जाए तो मेरा नाम बदल देना। ज्योति यहीं नहीं रूकी और आगे कहा की अगर मेरे एक भी कार्यकर्ता पर आंख उठाकर देखा तो सोट (लाठी) मार मारकर हालत खराब कर देंगे।
दरअसल गत शुक्रवार 12 अप्रेल को लाडनूं के ललासरी गांव में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल द्वारा उप राष्ट्रपति के खिलाफ दिये बयान के बाद ज्योति मिर्धा हमलावर हो गई है।
बेनीवाल ने गत शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को लेकर बयान दिया था जिसमें बेनीवाल ने कहा था कि धनकड़ सरपंच का चुनाव भी नहीं जीत सकते। इसके बाद ज्योति मिर्धा बेनीवाल पर जबरदस्त तीखे बयान दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications