Biporjoy in Rajasthan: अजमेर में आनासागर झील ओवरफ्लो, गुजरात से लगते जिलों में बाढ़ जैसे हालात

Heavy Rain in Rajasthan: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफानी बिपोर्जॉय का असर गुजरात के बाद राजस्‍थान के भी कई जिलों में देखने को मिला है।

Heavy Rain in Rajasthan: चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय राजस्‍थान में आफत बनकर आया। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। ऐसे में रेगीस्‍तान में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

भारी बारिश के कारण हालात इस कदर बिगड़ गए कि गुजरात से लगते जिलों में तो एसडीआरएफ की टीमों को मोर्चा संभालना पड़ा है।

Heavy Rain in Rajasthan

अजमेर से भी अत्‍यधिक बारिश की खबरें हैं। बरसात का पानी अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्‍पताल तक में घुस गया। वहीं निचली बस्तियां जलमग्‍न हो गईं।

Recommended Video

      Biporjoy in Rajasthan: अजमेर में आनासागर झील ओवरफ्लो, गुजरात से लगते जिलों में बाढ़ जैसे हालात

      अजमेर शहर में स्थित आनासागर झील ओवरफ्लो हो गई। पानी सड़क पर आग या। वाहन भी पानी से होकर गुजरे। सड़क पर पानी आने से जाम की स्थिति रही।

      इसके अलावा अजमेर शहर में सागर विहार, वैशाली नगर की कॉलोनियों में घुटनों तक पानी भर गया। पानी कई घरों में भी घुस गया। वहीं, लोगों को आवागमन में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

      इधर, भारी बारिश के चलते मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने सिरोही, पाली, बाड़मेर व जालौर जिला कलेक्‍टरों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। उधर, बाड़मेर व राजसमंद जिलों से बारिश जनित अलग अलग हादसों में चार लोगों की मौत हुई है।

      जालोर में बाढ़ के हालात बनने से 39 लोग फंस गए। उनको एसडीआरएफ की टीमों ने सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया। एसडीआरएफ के कमांडेंट राजकुमार गुप्‍ता ने बताया कि बाड़मेर के धोरीमन्‍ना कस्‍बे से भी 20 लोगों को पानी से निकालकर सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया।

      बाड़मेर, सिरोही और जालोर में बीते 36 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है। जालोर जिले के सांचौर में सुरावा बांध टूटने से कई इलाके डूब गए। बांध टूटने से नर्मदा लिफ्ट कैनाल में पानी बढ़ने से वह भी टूट गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+