Rajasthan News: मंत्री बाबू लाल खराड़ी का बड़ा बयान, कहा-'धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ'

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार धर्म परिवर्तन पर लगाम कसने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि धर्मांतरण को एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है। इस पर सभी को सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा के नाम पर गरीब आदिवासियों को गुमराह करके उनका धर्मांतरण करवाया जा रहा है। धर्मांतरण के बाद वह एसटी नहीं रहते हैं। ऐसे में वह एसटी आरक्षण सहित दूसरे फायदे के हकदार भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए डी-लिस्टिंग के प्रयास किया जा रहे हैं।

आदिवासी क्षेत्र में बच्चे बेचने की घटनाओं को लेकर मंत्री खराड़ी ने कहा कि यह सब पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय की घटना है। इसको लेकर वह विधानसभा में आवाज बुलंद कर चुके हैं।

babu lal kharadi

उन्होंने कहा कि इसको लेकर आदिवासी क्षेत्रों में कई गैंग सक्रिय है। जो माता-पिता को बरगलाकर बच्चों को ले जाते हैं। ऐसी हरकतों से लोग बच्चे पैदा करते रहेंगे और वह लोग खरीद कर उन्हें ले जाते रहेंगे। अब राज्य में भाजपा की सरकार है। जो ऐसे गिरोह की मंशा को सफल नहीं होने देगी और उनके खिलाफ भविष्य में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी डूंगरपुर के प्रभारी मंत्री है। मंत्री बाबूलाल खराड़ी और प्रभारी सचिव राजेंद्र विजय ने डूंगरपुर में बजट घोषणाओं के तुरंत क्रियान्वयन को लेकर जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक भी ली है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता का भला करना ही हमारा उद्देश्य है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को पूरी ईमानदारी से पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+