Watch: भीम सेना के नेता नवाब सतपाल तंवर का विवादित बयान, बोले-'अशोक गहलोत की खाल उतारकर जूते बनाऊंगा...'
राजस्थान के बाड़मेर से भीम सेना के नेता सतपाल तंवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ अपशब्द बोल रहे हैं।

Recommended Video

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की बिसात बिछाई जा रही है। इस बीच कई नेता शब्दों की मर्यादा को भी लांघ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो भारत पाकिस्तान सीमा पर बसे बाड़मेर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अपने भाषण में राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बारे में अपशब्द बोलने वाला शख्स भीम सेना का नेता सतपाल तंवर है।
बताया जा रहा है कि नवाब सतपाल तंवर का एक दिन पहले बाड़मेर में कार्यक्रम था, जिसमें वे लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 'सतपाल तंवर कहते हैं कि राजस्थान में अगर एक भी दलित भाई बहन का पसीना भी गिरा तो राजस्थान में खून की नदियां बहा दूंगा। हम पूरा देश हिलाना जानते हैं। कांग्रेस सरकार किसी वहम में ना रहें वरना सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को इटली भेज देंगे और भाजपा वालों को सीधा पाकिस्तान। कहने का मतलब साफ है कि भारत देश व राजस्थान प्रदेश हमारा है। यहां पर इटली वाले क्यों राज करेंगे? भाजपा व कांग्रेस दोनों ही आरएसएस की पैदाइश है। एक को इटली व दूसरे को पाकिस्तान भेजना होगा। राजस्थान सिर्फ दलित राज करेगा। राजस्थान व देश को बंटने नहीं देंगे। गुलामी की जिंदगी हमें बर्दाश्त नहीं है। कान खोलकर सुन लें अशोक गहलोत, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी। मैं राजस्थान में अशोक गहलोत की खाल उतारने आया है। अशोक गहलोत की खाल उतारकर उसका जूता बनाऊंगा और उसे प्रियंका गांधी के सिर पर मारूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications