भीलवाड़ा: रिटायरमेंट से पहले सब इंस्‍पेक्‍टर की गुजारिश, कोरोना संकट तक निभाने दें फर्ज

भीलवाड़ा। कोरोना संकट के खिलाफ जंग लड़ रहे इन जैसे वॉरियर्स पर देश को नाज है, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इस देश का समर्पित कर दी। उम्र के इस पड़ाव पर भी काम करने का जज्बा नहीं डिगा। 30 अप्रैल 2020 इनकी ड्यूटी का आखिरी दिन होने वाला है, लेकिन दिल में एक कसक है।

Bhilwara Sub Inspector Rajendra Singh request want retirement after Corona crisis

देश पर संकट आया है। कैसे उसका साथ छोड़ दें। कैसे रिटायर होकर घर बैठ जाए। लिहाजा कप्तान साहब को खत लिखा और गुजारिश की। कोरोना का संकट खत्म होने तक मुझे अपना फर्ज निभाने दिया जाए।

भीलवाड़ा के जहाजपुर में तैनात हैं राजेन्द्र सिंह

ये सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह है। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाने में तैनात है। भीलवाड़ा को कोरोना के कहर से बाहर निकालने वाली प्रशासन की टीम में इनका भी अहम योगदान रहा है। वो इस जंग में अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलकर लड़े हैं। दिन हो या रात हो। गर्मी हो या बरसात हो। वो अपने फर्ज पर डटे रहे हैं। 30 अप्रैल को नौकरी से रिटायर होने वाले हैं। लेकिन सेवा का जज्बा अब भी कम नहीं हुआ है।

वेतन भी नहीं चाहिए

कोरोना संकट खत्म होने पर पुलिस अधीक्षक से गुजारिश की है। वो उन्हे इस बात की इजाजत दें कि वो कोरोना संकट खत्म होने तक जहाजपुर की जनता की सेवा में लगे रहे। चाहे तो सरकार उन्हे इस दौरान किसी प्रकार का वेतन भी ना दें। वो बिना किसी तनख्वाह के जहाजपुर के लिए अपना कर्तव्य निभाने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+