बाइक सवार की हीरो वाली एंट्री तो पुलिस वाले का 'सिंघम' अंदाज, देखिए ये रियल लाइफ का एक्शन सीन
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा की सड़क पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। यहां जहाजपुर नगर के बस स्टैण्ड पर एक बाइक सवार खुद को किसी फिल्म का हीरो समझ बैठा और सड़क पर लगे बैरिकेंटिंग के साथ स्टंट करने लगा।
Recommended Video

पुलिसकर्मी ने मारी युवक के लात
बाइक सवार बैरिकेंटिग को बाइक से धक्का मारते हुए दूर तक ले गया। ऐसे में वहां मौजूद यातायात पुलिस वाले कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी तुरंत 'सिंघम' की तरह एंट्री मारी और गुस्से में बाइक सवार को पीछे से लात जड़ दी। इसके बाद तो किसी एक्शन फिल्म जैसा सीन शुरू हो गया। बाइक सवार बड़ी ही स्टाइल से बाइक से उतरा और पुलिसकर्मी का गला पकड़ लिया। पुलिसकर्मी ने भी जवाब में उसे धर दबोचा।

युवक ने फाड़ी पुलिसकर्मी की वर्दी
तभी वहां एक और पुलिसकर्मी आ पहुंचा और बाइक सवार दोनों पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने लगा। इस दौरान पुलिस ने उस पर लातें और थप्पड़ बरसाए तो बाइक सवार ने पुलिसवाले की वर्दी फाड़ दी।

वीडियो वायरल
ये पूरा हाइवोल्टेज ड्रामा वहां खड़े लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मुस्ताक को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उपखण्ड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications