रिटायरमेंट के बाद इस बात से खफा होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा कर्मचारी, जानिए पूरा मामला

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जल संशाधन विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पद से सेवानिवृत्त हुए मिठूसिंह ने विभाग की ओर से एलपीसी नहीं देने से खफा होकर सोमवार को मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया।

Bhilwara Phed employee climb on Mobile Tower After his retirement

पांच माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी मिठू सिंह चौहान ने बताया कि वे जल संशाधन विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत थे और 31 अप्रैल 2019 को सेवानिवृत्त हो गये। पेंशन प्रकरण भी 15 मई को स्वीकृत हो गया, लेकिन सहायक अभियंता मेजा, द्वारा उनकी एलपीसी (अंतिम वेतन भुगतान प्रमाण-पत्र) जारी नहीं करने से पेंशन राशि नहीं मिल पाई।

अभियंता ने यह कहते हुए एलपीसी रोक दी कि कर्मचारी सेवानिवृत्ति के तीन माह बाद सरकारी क्वार्टर में नहीं रह सकता है। चौहान का कहना है कि विभागीय नियमों के अनुसार एलपीसी नहीं रोकी जा सकती है। वे अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (राठौड़) कांग्रेस समर्थित संगठन के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस सरकार होने के बावजूद उनका काम नहीं हो पाया, जिससे मैंने खुद को लज्जित महसूस किया।

इसी के चलते आज वे टावर पर चढ़े हैं। उधर, रिटायर्ड कर्मचारी के टावर पर चढ़ने की सूचना पर शहर कोतवाल यशदीप भल्ला मौके पर पहुंचे। करीब आधा घंटे टावर पर रहे चौहान को कोतवाल ने समझाइश कर नीचे उतार लिया। इसके बाद चौहान की विभागीय अधिकारियों से बातचीत करवाई। जहां चौहान को नियम बताए गए तो वे मान गए।

Recommended Video

    भीलवाड़ा: 4 साल पहले हुई लूट और हत्या मामले में न्यायालय ने अपराधियों को सुनाई ये सजा...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+