Bhilwara Girl Case: नाबालिग को कोयला भट्टी में जलाने का मामला, आरी से काटी गर्दन, हाथ के भी किए टुकड़े-टुकड़े
koyla bhatti bhilwara Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी पुलिस थाना इलाके में आरोपियों ने 14 साल की लड़की को गैंगरेप के बाद कोयला भट्टी में जिंदा जला दिया।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी पुलिस थाना इलाके में गैंगरेप के बाद 14 साल की लड़की को कोयला भट्टी में जिंदा जलाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भीलवाड़ा में नाबालिग को कोयला भट्टी में जिंदा जलाने के आरोप में चार लोगों को अरेस्ट किया गया है। चारों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद आरी से उसकी गर्दन काट दी और हाथों के भी छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए थे। फिर शव को एक कट्टे में भरकर घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंककर आ गए। आरोपियों ने बच्ची का एक हाथ कोयला भट्टी में जलाने की कोशिश की थी।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के झाडि़यों में से बच्ची का शव बरामद किया है, जिसकी गर्दन धड़ से अलग थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भीलवाड़ा के शाहपुरा स्थित सरकारी अस्पताल के मुदार्घर में रखवाया।

मामले में बाल आयोग राजस्थान की टीम भी शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंची। टीम में राजीव मेघवाल समेत अन्य सदस्य शामिल थे। भीलवाड़ा के एसपी आदर्श सिद्धू के अनसार एक दिन पहले अपने घर से गाय चराने के लिए निकली थी। रात को वापस नहीं लौटी। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी। हालांकि गैंगरेप का खुलासा एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications