VIDEO : साइकिल पर सवार भीलवाड़ा DM शिवप्रसाद नकाते को कांस्टेबल ने रोका, जानिए फिर क्या हुआ ?
भीलवाड़ा,

भीलवाड़ा में 50 एमएम बारिश
दरअसल, राजस्थान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से कहर बरपने के कारण सरकार ने 24 मई तक लॉकडाउन लगा रखा है और उधर चक्रवात तौकते की वजह से भीलवाड़ा में 50 एमएम से अधिक पानी बरसा है।

आईएएस शिव प्रसाद नकाते भीलवाड़ा डीएम
इस वक्त भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर आईएएस शिव प्रसाद मदन नकाते हैं, जो सोमवार रात को हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह करीब नौ बजे भीलवाड़ा शहर के हालात जायजा लेने निकले थे। शहर में जिला कलेक्टर के दौरे के चलते भीलवाड़ा पुलिस भी अलर्ट हो गई।
लेडी कांस्टेबल ने जिला कलेक्टर को सर्राफा बाजार में रोका
भीलवाड़ा के सर्राफा बाजार क्षेत्र में राजस्थान पुलिस की लेडी कांस्टेबल निर्मला देवी की ड्यूटी थी। वह भीलवाड़ा जिला कलेक्टर शिवप्रसाद नकाते की कार का इंतजार कर रही थी। इतने में एक शख्स वहां पर साइकिल पर सवार होकर आया और उसी तरफ जाने लगा जिधर जिला कलेक्टर जाने वाले थे।

बोलीं-बेवजह बाजार में मत घूमो
भीलवाड़ा पुलिस की महिला कांस्टेबल निर्मला देवी साइकिल सवार को वहीं पर रोक लिया और कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के नियमों की पालना का हवाला देकर साइकिल से कहां कि 'लॉकडाउन में घर से बाहर क्यों निकले। बेवजह बाजार में मत घूमो। आज इधर जिला कलेक्टर साहब का भी दौरा है।'

डीएम की पहचान होती ही घबरा गई
साइकिल सवार और महिला कांस्टेबल निर्मला देवी के बीच का संवाद यहां तो ठीक था, मगर फिर पता चला कि साइकिल सवार शख्स ही भीलवाड़ा जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते हैं। इसके बाद कांस्टेबल निर्मला देवी घबरा गई। हालांकि बाद में जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते ने महिला कांस्टेबल की ड्यूटी के प्रति गंभीरता की तारीफ की।

टीशर्ट-पायजामा में थे भीलवाड़ा कलेक्टर
हुआ यह था कि भीलवाड़ा में बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते आने वाले थे। आमजन के साथ-साथ पुलिस को भी यही लगा कि वे अपने कार से आएंगे तो उन्हें पहचनाने में कोई दिक्कत ही नहीं होगी, मगर जिला कलेक्टर कार की बजाय साइकिल पर सवार टीशर्ट व पायजामे में पहुंचे थे।

कलेक्टर की गाड़ी देखकर हकीकत पता चली
सर्राफा बाजार में तैनात लेडी कांस्टेबल निर्मला देवी को लगा कि कोई सामान्य व्यक्ति है जो लॉकडाउन में बेवजह बाहर घूम रहा है। फिर थोड़ी देर बाद एक बिना लाल बत्ती लगी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। उसमें जिला कलेक्टर कार्यालय का स्टाफ था। तब लेडी कांस्टेबल को हकीकत पता चली।

साइकिल पर अक्सर निरीक्षण करने निकलते हैं भीलवाड़ा कलेक्टर
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में भीलवाड़ा जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते बताते हैं कि वे अक्सर शहर का औचक निरीक्षण करने साइकिल से निकल जाते हैं। मंगलवार को दूसरी बार निकले थे। तब एक महिला कांस्टेबल ने उन्हें रास्ते में रोककर लॉकडाउन में बाहर नहीं घूमने को कहा। यही अच्छी बात है कि पुलिस अपनी डयूटी अच्छे से निभा रही है।

कौन हैं आईएएस शिव प्रसाद नकाते?
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर आईएएस अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते मूलरूप से महाराष्ट्र के सोलपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर गांव माडा के रहने वाले हैं। किसान परिवार से हैं। नकाते ने दसवीं तक की पढ़ाई मराठी मीडियम से की है। 2011 में यूपीएससी परीक्षा पास करके राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी बन गए।












Click it and Unblock the Notifications