यह भाई करवाना चाहता था अपनी बहन की शादी, दुल्हन की कीमत लगाई एक लाख रुपए

भीलवाड़ा। शहर की सुभाष नगर थाना पुलिस ने एक अविवाहित युवक को दुल्हन का सपना दिखाकर एक लाख रुपए की नकदी व गहने ले भागने वाले भाई-बहन को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पकड़े गये आरोपितों में वह महिला भी शामिल है, जिसका ठगों ने बतौर दुल्हन के रूप में पीड़ित से परिचिय करवाया था।

Bhilwara Brother Sister Arrested in Marriage Fraud Case

सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण सिंह नरुका ने बताया कि झालावाड़ जिले के भवानी मंडी निवासी पुरुषोत्तम पुत्र कालूराम मेहता (33) यहां पालड़ी में रह रहा था। वह प्रताप नगर थाना सर्किल में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसके साथ ही टांडा, प्रतापगढ़ निवासी हीरालाल मीणा भी मजदूरी कर रहा था। पुरुषोत्तम अविवाहित था।

20 जनवरी 2019 को हीरा ने उसे साली गीता से शादी करवाने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि गीता के छोटे भाई की शादी है और इसके बाद गीता, दुल्हन बनकर तुम्हारे घर आ जायेगी। इससे पहले उसने पुरुषोत्तम से एक लाख रुपए व गहनों की मांग की।

Bhilwara Brother Sister Arrested in Marriage Fraud Case

इसके बाद हीरालाल मीणा ने पुरुषोत्तम को गहने व नकदी लेकर छोटी पुलिया के पास बुलाया। जहां सीता, उसकी बहन गीता, भाई भंवरलाल मीणा भी थे। हीरा ने पुरुषोत्तम का गीता से दुल्हन के रूप में परिचय करवाया। इसके साथ ही पुरुषोत्तम से आरोपित एक लाख रुपए और 50 हजार रुपए के गहने लेकर फरार हो गये थे।

ठगी के शिकार पुरुषोत्तम ने दो मई 2019 को सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को डोराणा का खेड़ा, प्रतापगढ़ निवासी गीता पुत्री अर्जुन मीणा पत्नी दिनेश मीणा व इसके भाई भंवर उर्फ कंवर पुत्र अर्जुन मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुख्य आरोपित हीरा मीणा व सीता की तलाश है, ये दोनों फरार बताये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+