Sanjana Jatav: सबसे युवा सांसद संजना जाटव को 'कन्यादान' में मिले वोट, BJP नेता के पास है रिकॉर्डिंग
Sanjana Jatav MP Rajasthan: राजस्थान में सबसे युवा सांसद संजना जाटव हैं, जो कांग्रेस की टिकट पर भरतपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रामस्वरूप कोली को हराकर संसद पहुंची हैं।
संजना जाटव से हारने के बाद अब रामस्वरूप कोली का दर्द छलका है। कोली ने पार्टी नेताओं के सिर पर अपनी हार का ठिकरा फोड़ा है। साथ ही संजना जाटव की जीत की कई चौंकाने वाली वजह भी बताई है।

हाल ही एक इंटरव्यू में भरतपुर से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली ने कहा कि उनको संगठन के ही लोगों ने चुनाव हरवाया है। इस बारे में उन्होंने पार्टी आलाकमान को लिखित में भी बताया है।
रामस्वरूप कोली दावा करते हैं कि भरतपुर से भाजपा पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली ने लोकसभा चुनाव 2024 में उनको हरवाने व संजना जाटव को जितवाने में मदद की। आरोप है कि बहादुर सिंह कोली ने मतदाताओं से यह कहा कि कन्यादान करना है। मतलब संजना जाटव को कन्यादान में वोट देने हैं।

रामस्वरूप कोली यह भी दावा करते हैं कि बहादुर सिंह कोली ने संजना जाटव के लिए कन्यादान के रूप में वोट मांगे तो उनके पास कई लोगों के फोन कॉल आए, जिनकी रिकॉडिंग उनके पास है। उसके बारे में संगठन पदाधिकारियों को अवगत भी करवाया है।

रामस्वरूप कोली के अनुसार उनकी हार की वजह
- कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने चुनाव में कोली का फोन तक नहीं उठाया।
- बयाना से विधायक रितु बानावत व ऋषि बंसल ने कोली का खुलकर विरोध किया।
- गुर्जर उनके क्षेत्र में अवैध खनन करते हैं। उनके खिलाफ अभियान चलाने से गुर्जर नाराज हो गए।
- संजना जाटव को कांग्रेस नेता सचिन पायलट का साथ मिला, जिससे गुर्जरों के वोट उसे मिले।
- विश्वेंद्र सिंह को बीजेपी में शामिल किया जाता तो कोली को फायदा होता। सिंह की बात भी चल रही थी, मगर ऐसा हुआ नहीं।

संजना जाटव Vs रामस्वरूप कोली
संजना जाटव को कुल 579,890 वोट मिले।
रामस्वरूप कोली कुल 5,27,907 वोट मिले।
संजना की जीत का अंतर-51,983












Click it and Unblock the Notifications