भरतपुर: BJP सांसद रंजीत कोली की कार पर बदमाशों ने किया पत्थराव, डीएम पर फोन नहीं उठाने का आरोप

भरतपुर: BJP सांसद रंजीत कोली की कार पर बदमाशों ने किया पत्थराव, डीएम पर फोन नहीं उठाने का आरोप

भरतपुर, मई 28: खबर राजस्थान के भरतपुर जिले से है। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद रंजीत कोली पर 27 मई की देर रात हथियार बंद बदमाशों ने हमला बोल दिया। यह हमला बीजेपी सांसद रंजीत कोली पर उस वक्त हुआ जब वो आरबीएम हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद सीएमसी वैर का निरीक्षण करने जा रही थी। उसी दौरान धरसोनी गांव के पास कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली और हमला कर दिया। हमले में सांसद की गाड़ी का शीशा टूट गया। वहीं उन्हें चोट भी आई।

Recommended Video

    Rajasthan के Bharatpur से BJP MP Ranjeeta Koli पर बदमाशों ने किया हमला, जानिए मामला | वनइंडिया हिंदी
    Bharatpur MP Ranjeeta Koli car attacked allegedly by miscreants in Dharsona village

    सांसद रंजीत कोली को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई और वो वहां से सीधा सर्किट हाउस पहुंचीं। सांसद रंजीत कोली टीम ने घटना का वीडियो जारी करते हुए ट्विट किया कि, 'आज रात भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद सीएचसी वैर का निरीक्षण करने जा रहीं थी। तभी काफिले पर धरसोनी गांव के समीप हथियार बंद बदमाशों द्वारा हमला कर दिया।'

    दूसरे ट्वीट में कहा कि, 'हमला इतना भयावय था की सांसद महोदया अचेत होकर बेहोश हो गईं। पुलिस से संपर्क किया गया परंतु पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में 45 मिनट लग गए, दूसरी ओर भरतपुर डीएम को निरंतर फोन करने के बाद भी उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।' बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद रंजीता कोली पर करीब पांच अज्ञात बदमाशों ने उस समय पत्थरों व लोहे की सरिया से हमला बोल दिया, जब वह देर रात करीब 11:30 सीएचसी वैर का निरीक्षण करने जा रहीं थी।

    एक गाड़ी में सवार होकर आए करीब पांच बदमाशों ने सांसद रंजीता कोली की गाड़ी को रोककर उस पर पथराव कर दिया और लोहे की सरिया से हमला बोल दिया। इस पथराव में सांसद रंजीता कोली की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। हालांकि गाड़ी में बैठी सांसद व उनके गार्ड और अन्य लोगों को चोट नहीं आई है। लेकिन हमले के दौरान सांसद रंजीता कोली बेहोश हो गईं, जिन्हें जिला आरबीएम अस्पताल लाया गया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद वह सर्किट हाउस आ गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+