हिस्ट्रीशीटर नेता के हाथ लगी राजस्थान पुलिस की पिस्टल, FB पर अपलोड तस्वीर देख उड़ी पुलिस की नींद
भरतपुर के खतरनाक बदमाश के हाथ लगी पुलिस की पिस्टल, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा ऐसी तस्वीरें, देखें वीडियो
भरतपुर। राजस्थान के एक हिस्ट्रीशीटर नेता ने इन दिनों भरतपुर पुलिस की नींद उड़ा रखी है। वजह यह है कि इसके हाथ राजस्थान पुलिस की एक पिस्टल लग गई है और उसकी साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके दहशत फैला रहा है।

156 नंबर की है पिस्टल
भरतपुर के मथुरा गेट पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इन दिनों फेसबुक पर पोस्ट की गई एक तस्वीर का स्क्रीन शॉट वाट्सऐप पर वायरल हो रहा है। तस्वीर पूर्व पार्षद शेलू गुर्जर प्रसाद की है। उसके हाथ में एक पिस्टल भी है। उस पर 156 नंबर लिखे हुए हैं, जो राजस्थान पुलिस की है।

पुलिस खंगाल रही हथियारों का रिकॉर्ड
तस्वीर देखने के बाद हमने मथुरा गेट पुलिस थाने का रिकॉर्ड खंगाला है। उस नंबर की पिस्टल हमें आवंटित नहीं हुई है। फिर भी अन्य पुलिस थानों को इस संबंध में इत्तला की गई है। आरोपी शेलू गुर्जर हमारे थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमों को रवाना किया गया है।

शेलू गुर्जर की एफबी पोस्ट
बता दें कि शेलू गुर्जर ने पांच जनवरी को अपनी फेसबुक प्रोफाइल बदली। उसमें कुर्सी पर बैठे अपनी एक तस्वीर लगाई है। हाथ में पिस्टल है, जिस पर 156 नंबर लिखे हुए हैं। तस्वीर के साथ है कि आई डोंट नीड टू कॉपी एनी सेलेब्रिटी।आई हैव माय ओवन पर्सनैलिटी। तस्वीर को 183 लोगों ने लाइक करने के साथ ही इस पर 14 लोगों ने कमेंट भी कर रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications