Rajasthan News: मंत्री संजय शर्मा के एक्शन से खुल गई वन विभाग के अधिकारियों की पोल, जानिए कैसे ?

Rajasthan News: राजस्थान में पहाड़ियों से लेकर जंगल तक पेड़ों की कटाई किसी से छिपी नहीं है। लेकिन प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को कभी नजर नहीं आई।

वन विभाग के अधिकारी आज तक बैठकों से लेकर मंत्रियों की फटकार पर एक ही राग अलापते साहब कोई खनन नहीं हो रहा है। लेकिन आज भजनलाल सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने हाईवे पर दौड़ती गीली लकड़ियों से भरी पिकअप को रोका तो पोल खुल गई।

bhajan-lal-government-minister-sanjay-sharmas-action-exposed-the-forest-department-officials

राजस्थान में भजनलाल सरकार के गठन के सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भले ही खुद एक्शन में नजर आ रहे हो लेकिन विभाग के अधिकारियों की कुम्भकर्णी निंद टूटने का नाम नहीं ले रही है।

आज भी मंत्री संजय शर्मा जब दौसा से जयपुर जा रहे थे तब ही रास्ते में हाईवे पर हरी लकड़ियों से भरी पिकअप नजर आई तो उसको रुकवा कर मंत्री ने कागजात दिखाने के लिए कहा जो पिकअप चालक के पास नहीं थे। मंत्री ने तुरंत वन विभाग को सूचना कर कार्यवाही करवाई ।

दरअसल आज जब मंत्री संजय शर्मा अलवर से जयपुर जाते समय दौसा में हाईवे पर दिखी लकड़ी से भरी पिकअप को रुकवाकर चालक से लकड़ी ले जाने की परमिशन दिखाने को कहा तो चालक ने कहा की लकड़ी ले जाने का परमिट उसके पास उपलब्ध नही है।

उधर परमिट नहीं होने की बात सुनते ही मंत्री शर्मा ने दौसा उपवन संरक्षक अजीत उचोई को मौके पर बुलाकर पिकअप की चाबी सौंपी और नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपवन संरक्षक से कहा कि लकड़ियों की अवैध कटाई एवं परिवहन को रोकें तथा आरा मशीनों की भी लगातार जांच करने के निर्देश देते हुए आरा मशीन संचालकों द्वारा अवैध काम तो नही किया जा रहा है।

हम आपको बता दें कि दौसा जिले में अवैध बजरी और लकड़ियों का कारोबार परवान पर है लेकिन कार्यवाही के नाम पर मामला गोल नजर आता है।

अब मंत्री ने जांच करने के भी निर्देश दिए हैं, तो अब कुछ दिनों इंतजार करने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मंत्री संजय शर्मा के यह निर्देश कितने असरदार साबित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+