भगत की कोठी-न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक स्पेशल 26 से, जोधपुर से असम का सीधा जुड़ाव

राजस्‍थान और असम के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब दोनों राज्‍यों का ट्रेन के सीधा जुड़ाव हो गया। राजस्‍थान के जोधपुर से असम के न्यू तिनसुकिया तक के लिए साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन शुरू की है, जिसका लाभ 26 जुलाई 2024 से मिलना शुरू हो जाएगा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार यह स्‍पेशल ट्रेन जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्‍टेशन से असम के न्यू तिनसुकिया रेलवे स्‍टेशन के बीच दौड़ेगी।

Rajasthan assam train

राजस्‍थान व असम के बीच बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने न्यू तिनसुकिया-भगत की कोठी-न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन फैसला किया। यह ट्रेन 05920, भगत की कोठी- न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक स्पेशल भगत की कोठी से 26 जुलाई से 16 अगस्त तक (04 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को भगत की कोठी से सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होकर सोमवार को अल सुबह 4 बजे न्यू तिनसुकिया पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन 05919, न्यू तिनसुकिया-भगत की कोठी वीकली न्यू तिनसुकिया से 29 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर गुरुवार सुबह 7.15 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी। भगत की कोठी- न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में 2 थर्ड एसी,11 स्लीपर,8 जनरल व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 कोच होंगे।

इन स्‍टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

मेड़ता रोड, नागौर, नोखा,बीकानेर, लालगढ़, लूणकरणसर, महाजन, सूरतगढ़, पीलीबंगा, हनुमानगढ़, संगरिया,मंडी डबवाली, बठिंडा, मौड, मनसा, बुढलाढा, बरेटा, जाखल, टोहाना, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, आजमगढ़ रोड, बारसोई, किशनगंज, आलुआबाड़ी रोड, ,न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, फ़क़ीराग्राम, न्यू बोंगाईगांव, बरपेटा रोड, रंगिया, कामाख्या, गुवाहाटी, जगी रोड, चपरमुख, होजाई, लमडिंग, दीफू, दीमापुर, फरकाटिंग, मारियानी जंक्शन और शिमलगुड़ी जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+