Leopard News Rajasthan: रात को बैडरूम में घुस गया तेंदुआ, पति-पत्नी व बच्चों ने ऐसे बचाई जान
Leopard in bedroom udaipur: रात के आठ बजे थे। घर की पहली मंजिल पर पति-पत्नी व दो बच्चे खाना खाकर सोने की तैयारी में थे। इतने में सीढ़ियां चढ़कर तेंदुआ आ धमका। फिर बैडरूम में ऐसे घुसा कि चार घंटे तक नहीं निकला। कभी बिस्तर उछल-कूद करता नजर आया तो कभी खिड़की से गुर्राता दिखा। पूरा परिवार दहशत में रहा।
बैडरूम में तेंदुआ घुसने का मामला राजस्थान के उदयपुर जिले में गोगुंदा-सायरा मार्ग पर सेतड़ बस स्टैंड के पास भृगेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी मोहनलाल नागदा के घर का है।

मीडिया से बातचीत में मोहनलाल ने बताया कि सोमवार रात को आठ बजे वे घर में गेट के पास कुर्सी पर बैठे थे। तभी मुख्य दरवाजे से तेंदुआ घर में घुसा। तेंदुए को देख मोहनलाल शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर पत्नी व बच्चे डर गए और आस-पास के लोग मदद के लिए उनके घर की ओर दौड़े।
इतने में तेंदुआ सीढ़ियां चढ़कर पहली मंजिल पर स्थित बैडरूम में घुस गया। मोहनलाल ने पत्नी व दो बेटियों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। फिर आस-पास के लोगों की मदद से बैडरूम से तेंदुए को निकालने की कोशिश करने लगे।
मोहनलाल के पड़ोसी हितेश प्रजापत और संजय डांगी ने हिम्मत दिखाते हुए बैडरूम का दरवाजा बंद कर दिया ताकि लेपर्ड को पकड़ा जा सके। सूचना पाकर पुलिस और राजसमंद के कुम्भलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की टीम भी मौके पर पहुंची।
इसके बाद उदयपुर से ट्रेंकुलाइज करने वाली टीम को मौके पर बुलाया। उदयपुर से उपवन संरक्षक अरुण कुमार डी के नेतृत्व में रात करीब 11 बजे वन विभाग की विशेष टीम पहुंची, जिसमें कमरे में खिड़की से तेंदुए को ट्रेंकुलाइज जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications