राजस्थान : ऑपरेशन थिएटर में नसबंदी करवाती महिलाओं की लाइव तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी में महिलाओं की निजता से जुड़ा चौंका देने वाला सामने आया है। यहां पर नसबंदी करवा रही महिलाओं की ऑपरेशन थिएटर की लाइव तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करवा दी गईं।

जानकारी की अनुसार बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से नसबंदी शिविर लगाया गया था। जिसका निरीक्षण करने अतिरिक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे। उस वक्त ऑपरेशन थिएटर में स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों ने नसबंदी करवाती महिलाओं के फोटो खींचकर सोशल मीडिया के ग्रुपों में वायरल कर दिए। इस मामले के बाद वहां की महिलाओं में काफी रोष है।
इस संबंध में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि आमतौर पर हम लोग ऑपरेशन थिएटर में महिलाओं की निजता एवं उनके सम्मान का पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन किसी ने अज्ञानता के कारण इस प्रकार के फोटो खींच ली और वायरल हो गई। इसकी जांच करवाई जा रही है। वहीं, इस मामले में संविदाकर्मी रूपा राम को एपीओ किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications