Barmer : स्कूल व्याख्याता ने पत्नी को कांस्टेबल के साथ कैफे में पकड़ा, वाट्सएप पर करते थे अश्लील चैट

Barmer : स्कूल व्याख्याता ने पत्नी को कांस्टेबल के साथ कैफे में पकड़ा, वाट्सएप पर करते थे अश्लील चैट

बाड़मेर, 9 जुलाई। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक स्कूल व्याख्याता पति ने अपनी पत्नी को पुलिस कांस्टेबल के साथ कैफे में पकड़ा है। पत्नी ने उसी कांस्टेबल के पुलिस थाने में पति के खिलाफ दहेज का केस कर रखा है। पति की शिकायत पर बाड़मेर एसपी ने कांस्टेबल का लाइनहाजिर कर दिया है। बाड़मेर पुलिस कांस्टेबल और पीड़ित की पत्नी के बीच वाट्सएप पर अश्लील चैट भी होती थी, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

Barmer School lecturer

बता दें कि बाड़मेर जिले के बालोतरा निवासी 34 वर्षीय जगतमाल की शादी बालोतरा शहर निवासी युवती से साल 2015 में हुई थी। उसने बीएड तक की पढ़ाई कर रखी है। शादी के बाद चार साल तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा। साल 2019 में पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा व भरण पोषण का मामला दर्ज करवाया है। तब से दोनों अलग-अलग रहते हैं। पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट के कुल 7 मामले भी बालोतरा थाने में दर्ज करवाए हैं। बालोतरा कोर्ट ने भरण-पोषण केस में मई 2022 को 7 हजार रुपए मासिक देने के आदेश दिए थे।

पीड़ित जगतमाल बाड़मेर जिले की मूलजी की ढाणी में स्कूल लेक्चरर पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को पत्नी का पीछा करते हुए एक कैफे में पहुंचा। वहां पुलिस थाने का कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी उसकी पत्नी के साथ बैठा हुआ था। उसने संदीप का मोबाइल छीनकर देखा। उसमें दोनों के बीच अश्लील चैटिंग मिली।

whatsapp chat

इसके बाद जगतमाल ने बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को कांस्टेबल व पत्नी के बीच हुई चैटिंग दिखाकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद से कांस्टेबल संदीप का फोन स्विच ऑफ बता रहा है। उसका कोई अता-पता भी नहीं है। वह फरार है।

जगतपाल ने कांस्टेबल संदीप के साथ-साथ दो पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए बोला कि नंदू तथा दुर्गाराम नाम के कॉन्स्टेबल भी इस मामले में साथ हैं। दुर्गाराम स्पा मामले में पैसों की लेन देन को लेकर कुछ महीनों से सस्पेंड चल रहा है। कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी को बाड़मेर के SP ने लाइनहाजिर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+