शिक्षिका पत्नी को स्कूल छोड़कर वापस लौटते समय रास्ते में करंट लगने से पति व स्कूटी जलकर राख

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुक्रवार को दिला दहला देने वाली घटना सामने आई है। विद्युत विभाग की लापरवाही से सड़क पर पड़े टूटे तार के सम्पर्क आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, उसकी स्कूटी भी जल गई।

बाड़मेर

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के समदड़ी क्षेत्र में निवासरत चूरू निवासी आलोक कुमार अपनी शिक्षिका पत्नी को स्कूल छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बालोतरा रोड़ स्थित 11 केवी विद्युत विभाग के बिजली के पोल से तार टूटा और उस पर गिर गया।

इसके कारण करंट लगने से उसका शरीर जलकर राख हो गया और उसकी एक्टिवा भी जल गई। आग की लपटों को आसपास के लोगों ने पानी से आग की लपटों को बुझाने की कोशिश की। आग बुझी तक तक एक्टिवा सहित व्यक्ति जलकर राख हो चुका था।

समदड़ी एसएचओ मीठालाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी है समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन पहुंचे नहीं। उनके आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+