Barmer Lok Sabha Chunav Live: हॉट सीट बाड़मेर में रविंद्र भाटी के इलाके शिव ने वोटिंग में तोड़ा रिकॉर्ड

Barmer voting live: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की सबसे हॉट सीट बाड़मेर में सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। सुबह नौ बजे तक बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर 12.10 प्रतिशत वोट पड़े हैं जबकि राजस्‍थान की 13 सीटों पर 11.77 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बाड़मेर सीट पर निर्दलीय प्रत्‍याशी रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा के कैलाश चौधरी व कांग्रेस के उम्‍मेदाराम बेनीवाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। तीनों ही प्रत्‍याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

Barmer Lok Sabha Election 2024

सुबह नौ बजे तक की वोटिंग में रविंद्र सिंह भाटी के इलाके शिव में बाड़मेर के बाद सर्वाधिक मतदान हुआ है। रविंद्र सिंह भाटी शिव से निर्दलीय विधायक भी हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में रविंद्र सिंह भाटी का खासा प्रभाव है।

बाड़मेर में कहां-कितना प्रतिशत मतदान?

बाड़मेर-13.50
बायतू-10.90
चौहटन-10.75
गुड़ामालानी-12.39
जैसलमेर-11.86
पचपदरा-12.55
शिव-12.60
सिवाना-11.40

राजस्‍थान में किस सीट पर कितना प्रतिशत मतदान?

अजमेर- 11.66
बांसवाड़ा-12.75
बाड़मेर-12.10
भीलवाड़ा-11.66
चित्‍तौड़गढ़-10.89
जालोर-सिरोही-12.01
कोटा-13.26
पाली-10.50
राजसमंद-11.77
टोंक-सवाई माधोपुर-10.89
उदयपुर-11.88

बाड़मेर लोकसभा सीट गिणत

बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर लगातार दो बार से जीत दर्ज कर रही भाजपा के लिए इस बार निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी चुनौती बन गए। बाड़मेर में भाजपा के कैलाश चौधरी व कांग्रेस के उम्‍मेदाराम बेनीवाल दोनों ही जाट समाज से हैं जबकि रविंद्र सिंह भाटी राजपूत हैं।

बाड़मेर में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में विकास के मुद्दों पर कम और जाति पर ज्‍यादा फोकस रहा है। वहीं, हनुमान बेनीवाल की आरएलपी छोड़कर कांग्रेस में आए और उम्‍मेदाराम बेनीवाल प्रत्‍याशी भी बन गए जबकि खुद हनुमान बेनीवाल ने नागौर से इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) बन गए।

बाड़मेर में जातीय समीकरण बिगड़ने से मामला पेचीता हो गया है। माहौल अपने पक्ष में लगे इसलिए प्रत्‍याशियों ने नामांकन रैली, रोड शो व चुनावी बैठकों में भीड़ जुटाने में जोर दिया है। जातियों के नेता भी बाड़मेर सीट पर लामबंद नजर आ रहे हैं।

कैलाश चौधरी के लिए भाजपा ने जातिवार नेताओं को बाड़मेर में खूब भेजा है। उन्‍होंने कैलाश चौधरी के पक्ष में बैठकें ली हैं। कांग्रेस नेता उम्‍मेदाराम बेनीवाल के पक्ष में परंपरागत अल्‍पसंख्‍यक वोटों में निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी ने सेंध मार ली। पूर्व विधायक अमीन खान खुलकर कांग्रेस का विरोध करते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+