Kamlesh Prajapati Encounter Barmer : बाड़मेर पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया तस्कर कमलेश प्रजापति

बाड़मेर, 23 अप्रैल। राजस्थान के बाड़मेर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को कुख्यात तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम व तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्कर ने एक हेड कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।पुलिस जवानों ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की, जिसमें तगोली लगने से तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Barmer Drug Smuggler Kamlesh Prajapat Killed in Police Encounter

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि बाड़मेर पुलिस को सांडेराव थाना अधिकारी पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास करने वाले कुख्यात तस्कर कमलेश प्रजापत की बाड़मेर में छुपे होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर बाड़मेर सदर थाने के पीछे एक मकान में दबिश दी।

Barmer Drug Smuggler Kamlesh Prajapat Killed in Police Encounter

इस दौरान आरोपी हेड कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ा कर मारने का प्रयास किया पुलिस जवानों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। गोली लगने से कुख्यात तस्कर कमलेश प्रजापति की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद बाड़मेर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य उठाए।

घटनास्थल सहित मकान को भी सील करके तलाशी ली जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि मकान में हथियार व मादक पदार्थ भी हो सकते हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में घायल हेड कांस्टेबल का बाड़मेर की राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कुख्यात तस्कर कमलेश प्रजापति लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। साथ ही वो तीन बार पुलिस पर जानलेवा हमला करने के इस पर मामले दर्ज है। वहीं, सांडेराव थानाधिकारी पर गाड़ी चढ़ाने सहित अन्य एक मामले में यह वांटेड था। लंबे समय से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+