Barmer Accident का आंखों देखा मंजर : बस के एक ही दरवाजा था, उसी में आग लगने से 12 लोग जिंदा जले
बाड़मेर, 10 नवंबर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में जोधपुर हाईवे पर गांव भांडियावास में बुधवार सुबह निजी बस व ट्रेलर के बीच हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। बाड़मेर के इस एक्सीडेंट में हादसे के बाद बस में आग लग गई थी और 12 लोग जिंदा जल गए थे।

हादसे का शिकार हुई बस का कांच तोड़कर बाहर निकले शाहरुख ने 12 मौतों का आंखों देखा मंजर बयां किया जो रौंगटे खड़े कर देने वाला है।
मीडिया से बातचीत में बस यात्री शाहरुख ने बताया कि बालोतरा से जोधपुर जा रही निजी बस में वह भी सफर कर रहा था। बस यात्रियों से भरी हुई थी। तेज गति से चल रही थी। अचानक जोरदार धमाका हुआ। यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
बस में सवार यात्री कुछ समझ पाते उससे पहले ही बस के आगे की तरफ आग लग गई। यात्री दरवाजे से बाहर निकलना चाह रहे थे, मगर आग की लपटें दरवाजे की तरफ ही थी और बस के सिर्फ एक ही दरवाजा था।
शाहरुख ने हिम्मत दिखाई और बस की खिड़की का कोच फोड़ दिया। फिर अपने ताऊ व अन्य यात्रियों के साथ सुरक्षित बाहर निकल गया। बस की खिड़की से कूदने पर शाहरुख के पांच की हड्डी टूट गई।
चोट की वजह से शाहरुख घायल होकर बेहोश होकर उसे अन्य घायलों के साथ स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से जोधपुर रैफर किया। शाहरुख के अनुसार उसे होश आया तब उसने खुद को ट्रॉमा सेंटर में पाया।












Click it and Unblock the Notifications