अजब-गजब चोर ! बीवी-बच्चे को साथ लेकर चोरी करता है बाइक, ताकि कोई शक ना करे, देखिए वीडियो

बारां, 24 जून। चोरी के अजीबोगरीब तरीके तो आपने भी खूब सुने और देखे होंगे, लेकिन ये आइडिया सबसे अलग ही है। एक शख्स अपने बीवी और बच्चे को लेकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है। बीवी और बच्चे को साथ देखकर कोई उस पर शक नहीं करता और ना ही पार्किंग के बाहर खड़े सुरक्षा गार्ड उसे रोकते हैं। किसी को जरा भी संदेह नहीं होता कि ये शख्स एक बाइक चोर भी हो सकता है।

Recommended Video

    अजब-गजब चोर ! बीवी-बच्चे को साथ लेकर चोरी करता है बाइक, ताकि कोई शक ना करे, देखिए वीडियो
    baran man along with wife and child steal bikes from District hospital

    बारां का बाइक चोर

    पूरा मामला राजस्थान के बारां जिले का है, जहां जिला अस्पताल के बाहर पार्किंग से बाइक चोरी हो गई। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस और अस्पताल प्रशासन बाइक चोर का पता नहीं लगा पाये। इसके बाद जब अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले गए तो सब लोग हैरान हो गए।

    एक शख्स अपनी बीवी और बच्चे के साथ पार्किंग में आता है और वहां खड़ी बाइक को एक एक करके चैक करता है। जिस बाइक का लॉक खुला मिलता है। वो उसे लेकर रफ्फूचक्कर हो जाता है। शुरुआत में सीसीटीवी फुटेज देखने पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन को ठीक वैसा ही लगा। जैसा आईडिया इस चोर ने बनाया था। यानी पुलिस को भी लगा कि ये शख्स अपनी बीवी और बच्चे के साथ अस्पताल आया है और फिर अपनी बाइक लेकर वापस जा रहा है।

    पुलिस ने शुरू की तलाश

    बाद में जब सीसीटीवी फुटेज को गौर से देखा गया तब पता चला कि ये शख्स अपनी बच्चे और बीवी के साथ पैदल ही आया था और अस्पताल के अंदर जाने की बजाय पार्किंग से ही बाइक उठाई और बीवी-बच्चे को पीछे बैठाया और वहां से फरार हो गया। फिलहाल बारां पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस शातिर चोर की तलाश कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+