TIKTOK वीडियो बनाने के चक्कर में झरने में बहा युवक, चट्टानों के बीच जाकर फंसा

बारां। सोशल साइट्स के इस दौर में टिकटॉक का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। टिकटॉक के लिए वीडियो बनाने के चक्कर में कई बार जिंदगी तक दांव पर लग चुकी है। ताजा मामला राजस्थान के बारां जिले में सामने आया है, जहां टिकटॉक वीडियो के चलते 16 वर्षीय एक लड़के की जान पर बन आई।

Baran Rajasthans Boy flowed in bhadka waterfall while making tiktok video

हुआ यह है कि इन दिनों पूरे प्रदेश में बदरा झूमकर बरसे हैं। मूसलाधार बारिश से बारां जिला भी अछूता नहीं रहा। बारां में कई जगहों पर झरने बह निकले। नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में नजारों का आनंद उठाने लोग उमड़ रहे हैं।इसी तरह बारां निवासी 16 वर्षीय आशु अपने परिवार के साथ भंवरगढ़ थाना इलाके में स्थित भड़का प्रपात पर पिकनिक मनाने आया था। आशु झरने में नहाते हुए टिकटॉक एप पर वीडियो बना रहा था। तभी वह असंतुलित होकर पानी के तेज बहाव में बह गया। और कुछ दूर जाकर चट्टानों के बीच फंस गया।

इस दौरान आशु की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। काफी मशशक्त के बाद वहां मौजूद लोगों ने आशु को चटटानों के बीच से निकाला। बाहर निकालने के बाद लोगों ने उसे सीपीआर दी और तुरंत किशनगंज अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उसे बारां जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+