राजस्‍थान की बांसवाड़ा सीट पर 'बाप' ने ला दिए कांग्रेस के पसीने, क्‍या गहलोत से हो गई ये तगड़ी सेटिंग?

Congress vs BAP Banswara Seat: भारतीय आम चुनाव 2024 में राजस्‍थान की बांसवाड़ा सीट पर छोटी सी पार्टी ने कांग्रेस के पसीने ला दिए हैं। हम बात कर रहे हैं भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) की।

दरअसल, बांसवाड़ा से कांग्रेस के दिग्‍गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा में चले जाने के बाद पूरा सियासी गणित बिगड़ गया। कांग्रेस को यहां बाप से हाथ मिलाना पड़ रहा है। मालवीय इस बार बांसवाड़ा से लोकसभा चुनाव उम्‍मीदवार हैं।

Banswara Lok Sabha Election 2024

बाप ने बांसवाड़ा में राजकुमार रोत को अपना प्रत्‍याशी घोषित कर दिया है, मगर कांग्रेस अभी भी बाप से गठबंधन के लिए मनुहार लगा रही है। यह सीट उन्‍हें दी जा सकती है।

खबर है कि बाप राजस्‍थान में दो और गुजरात समेत अन्‍य राज्‍यों में भी सीटें मांग रही है। इसलिए कांग्रेस-बाप के बीच बात बन नहीं रही। हालांकि कांग्रेस सीकर में माकपा व नागौर में आरएलपी से गठबंधन करने में सफल रही है।

बांसवाड़ा में कांग्रेस के सामने भारतीय आदिवासी पार्टी अपनी शर्तों पर अड़ी हुई है। कह रही है कि उन्‍हें बांसवाड़ा में महेंद्रजीत सिंह मालवीय के सामने जीत चाहिए तो यहां बाप की शर्तों पर चुनाव लड़ो। यहां पर कांग्रेस के झुकने की वजह पूर्व सीएम अशोक गहलोत से कथित सेटिंग भी मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार भारतीय आदिवासी पार्टी से विधायक राजकुमार रोत ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का कहा है कि जालोर-सिरोही में पौने दो लाख आदिवासी हैं, जिन पर उनकी पार्टी का प्रभाव है।

अगर बाप के लिए बांसवाड़ा में कांग्रेस सीट छोड़ देती है तो वे जालोर-सिरोही में प्रचार करके गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जीत दिलवाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि स्‍थानीय नेता नहीं मान रहे हैं। दिनेश खोरनिया व गणेश घोघरा विरोध कर रहे हैं।

दिनेश खोरनिया तो अल्‍टीमेटम दे चुके हैं। ये कह रहे हैं कि भगवती मील अच्‍छी प्रत्‍याशी साबित हो सकती है। खबर यह भी है बांसवाड़ा सीट पर बाप-कांग्रेस के गठबंधन में अशोक गहलोत की ही चलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+