Gold mine Banswara: राजस्थान में नीलाम होगी सोने की पहली खान, निकलेगा 1.34 लाख करोड़ रुपए का गोल्ड
Gold mine Rajasthan: राज्स्थान में सोने की पहली खान की नीलामी होने जा रही है। कोर्ट में लंबित याचिका का निस्तारण होने के बाद राजस्थान सरकार ने सोने की इस खान की नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है।
राजस्थान की सोने की पहली खान बांसवाड़ा जिले के भूखिया जगपुरा क्षेत्र में स्थित है। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की ओर से 1990-91 में सर्व किया तो यहां सोने का भंडार होने का संकेत मिला था। अनुमान है कि यहां पर 1.34 लाख करोड़ रुपए का स्वर्ण भंडार है।

बाद में यह मामला कोर्ट में पहुंच गया था। राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने अपना पक्ष रखा था। इसके बाद अदालत ने प्रतिपक्ष के आवेदन को खारिज कर दिया।
हाईकोर्ट में याचिका निस्तारित होने के बाद बांसवाड़ा के भूखिया जगपुरा में सोने की खान की नीलामी के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यहां पर सोने के अलावा तांबा, कोबाल्ट व निकल के डिपोजिट हैं।
साल 1990-91 में किए गए एक्सप्लोरोशन के दौरान स्वर्ण भंडार के संकेत मिलने पर 69.658 वर्ग किलोमीटर के तीन ब्लॉक आरक्षित किए गए थे। इस क्षेत्र में एक्सप्लोरेशन के दौरान 15 ब्लॉकों में 171 बोर होल्स में 46,037.17 मीटर ड्रिलिंग करने पर स्वर्ण भंडार पाए गए।
भूखिया जगपुरा में एक्सप्लोरेशन परिणामों के अनुसार 14 ब्लॉकों में 1;945 ग्राम/टन के लगभग 114.76 मिलियन टन सोने के भंडार का आकलन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications