VIDEO : आरोप अगर सही हैं तो इस महिला विधायक ​ने अपने घर पर प्रधान के पति के साथ बहुत बुरा किया

सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की बामनवास विधायक इंद्रा मीणा व बौंली प्रधान कमली मीणा के बीच कथित मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। प्रधान कमली मीणा के पति बाबूलाल मीणा ने विधायक इंद्रा मीणा पर चप्पलों व थप्पड़ों से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

थप्पड़ मारने व चप्पलों से पिटाई का आरोप

थप्पड़ मारने व चप्पलों से पिटाई का आरोप

बाबूलाल मीणा के मुताबिक विधायक इंद्रा मीणा के कुछ कार्यकर्ता उसे जबरदस्ती विधायक निवास पर ले गए, जहां विधायक इंद्रा मीणा ने उसकी जमकर बेइज्जती की और खूब खरी खोटी सुनाते हुए थप्पड़ मारे और चप्पलों से पिटाई कर दी। यह मामला 26 जून का बताया जा रहा है। बाबूलाल मीणा ने विधायक इंद्रा मीणा पर मारपीट करने सहित पैसे मांगने व बेवजह परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

कर्मचारियों व प्रधान समर्थकों ने किया प्रदर्शन

कर्मचारियों व प्रधान समर्थकों ने किया प्रदर्शन

विधायक द्वारा प्रधान के पति की पिटाई के मामले को लेकर पंचायत समिति बौंली के जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों ने गुरुवार को बैठक की। इसके बाद कर्मचारी व बड़ी संख्या में प्रधान समर्थक विधायक इंद्रा मीणा के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बौंली थाना पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराकर मामला दर्ज करने की मांग की।

विधायक मीणा ने नकारे आरोप

विधायक मीणा ने नकारे आरोप

वहीं, इस मामले को लेकर विधायक इंद्रा मीणा ने प्रधान के पति के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने प्रधान के पति के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की है। राजनैतिक रंजिश के चलते प्रधान के पति द्वारा उन पर झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं। वहीं मामला बामनवास विधायक से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने अभी तक विधायक इंद्रा मीणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। थानाधिकारी मामले में उच्च अधिकारियों से चर्चा करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

Bamanvas MLA Indra Meena accused of assault with bonli pradhan husband
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+